Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी, कौन हैं 'बेइंतहा' एक्ट्रेस के पति?
अमृता राव की बहन और एक्ट्रेस प्रीतिका राव (Preetika Rao) अब दुल्हनिया बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है।

एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने की शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
अमृता राव की बहन की हुई शादी
सादगी से प्रीतिका ने लिए सात फेरे
पति के साथ शेयर कीं शादी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की बहन और टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका राव (Preetika Rao) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए शादी की अनाउंसमेंट की है।
लाइमलाइट से दूर रहने वालीं प्रीतिका राव ने शुक्रवार को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सबको दंग कर दिया। उन्होंने श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) की मौजूदगी में उनके द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर (The Art of Living International Centre) सात फेरे लिए।
प्रीतिका राव की शादी की तस्वीरें
प्रीतिका राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने पति और श्री श्री रविशंकर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पति के चेहरे को ब्लर कर दिया। एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ मंडप में दिखाई दे रही हैं। बाकी की तस्वीरों में उन्होंने वेन्यू की खूबसूरत झलकियां दिखाई दीं।
श्री श्री रविशंकर शादी में हुए शरीक
प्रीतिका राव ने कैप्शन में लिखा, "मेरे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी, मेरे प्यारे माता-पिता, बहन अमृता, रिश्तेदारों और दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के बेहद खूबसूरत और शांत स्थान पर शादी की। गुरुदेव ने खुद मेरी शादी में आकर अपना आशीर्वाद दिया, जो मेरे लिए सबसे खास पल रहा।"
तमिल ब्राह्मण परिवार से है पति
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "अब मेरी शादी एक पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण परिवार में हुई है, जहां की संस्कृति कर्नाटक में मेरी अपनी 'मंगलौरियन' जड़ों से बहुत मिलती-जुलती है- प्राचीन और अनमोल। मैं यहां कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही साझा कर रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही निजी और पवित्र अनुभव है जिसे एक ही बार में पूरी दुनिया के साथ साझा नहीं किया जा सकता।"
View this post on Instagram
2026 प्रीतिका के लिए रहा खास
प्रीतिका ने यह भी कहा, "मैंने 3 साल पहले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के इंटरव्यू के साथ अपने आध्यात्मिक पॉडकास्ट की शुरुआत की थी और हाल ही में संस्कृति मंत्रालय (Ministry Of Culture) ने मुझे 'लेटर ऑफ एप्रिसिएशन' देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान मुझे यूट्यूब इंडिया पर 'वैदिक ज्योतिष' (Vedic Astrology) से जुड़े उन पॉडकास्ट के लिए मिला है, जो वैश्विक दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। दो बड़ी उपलब्धियां और दोनों ही 2026 में।"
कौन हैं प्रीतिका राव के पति?
प्रीतिका राव ने अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया और ना ही उनके बारे में कोई जिक्र किया है। वह अपनी निजी जिंदगी को पर्सनल रखना चाहती हैं। बात करें एक्ट्रेस के करियर की तो वह भी अपनी बहन अमृता राव की तरह एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्हें टीवी शो बेइंतहा से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि, एक्टिंग छोड़ आज वह यूट्यूबर बन गई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।