विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हर औरत के साथ सोता...' अमृता राव की बहन Preetika को Harshad Arora का मुंहतोड़ जवाब

Published: Sat, 19 Apr 2025 06:17 PM (IST)

एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और एक्ट्रेस प्रीतिका राव को जवाब दिया है। प्रीतिका ने हर्षद अरोड़ा ...और पढ़ें

प्रीतिका और हर्षद अरोड़ा बेइंतहा (Photo: Instagram)
प्रीतिका और हर्षद अरोड़ा बेइंतहा (Photo: Instagram)

HighLights

  1. सीरियल बेइंतहा में साथ आए थे नजर
  2. फैंस को पसंद आई थी इनकी केमिस्ट्री
  3. हर्षद ने कमेंट पर किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की बहन प्रीतिका राव सीरियल बेइंतहा में नजर आईं थीं और यहीं से उनको काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इस सीरियल में उनके साथ हर्षद चोपड़ा नजर आए थे और साल 2014 में आए इस रोमांटिक ड्रामा को फैंस ने काफी पसंद किया। हर्षद और प्रीतिका की केमिस्ट्री इसमें काफी पसंद की गई।

वायरल हो रही प्रीतिका की चैट

हालांकि इस समय ये कपल कुछ विवादों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। एक फैन ने प्रीतिका के इंस्टाग्राम रिप्लाई का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जोकि काफी वायरल हो रहा है। प्रीतिका इस चैट में को-स्टार हर्षद को वूमनाइजर कहकर बुला रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'हर औरत के साथ सोता...'रोमांटिक वीडियो शेयर करने पर भड़कीं Amrita Rao की बहन प्रीतिका, जमकर लगाई लताड़

प्रीतिका ने फैन पेज यूजर को लगाई फटकार

दरअसल इंस्टाग्राम पर किसी फैन पेज ने हर्षद और प्रीतिका के शो से कुछ रोमांटिक एडिट्स शेयर किए जिसको लेकर चैट सेक्शन में प्रीतिका ने आपत्ति जताई थी। प्रीतिका ने कथित तौर पर यूजर को मैसेज किया,"शर्म आनी चाहिए! इन वीडियो को अपने पेज पर डालने के लिए, जबकि मैंने आपसे बार-बार अनुरोध किया है कि आप मेरे वीडियो को ऐसे आदमी के साथ पोस्ट न करें जो इंडस्ट्री में मिलने वाली हर महिला के साथ सोता है!" इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा- "आप मेरी आत्मा की इच्छा के विरुद्ध कुछ कर रहे हैं! कर्मा आपका है!!! इसका सामना करें!"

हर्षद अरोड़ा ने क्या दिया जवाब?

अब इस मामले में हर्षद ने रिएक्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने आश्चर्य और निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि वह ऐसा कुछ क्यों कहेगी। चाहे वह पब्लिसिटी के लिए हो या ध्यान आकर्षित करने के लिए। यह इतना अजीब है क्योंकि इतने साल हो गए हैं और अचानक से ऐसा क्यों लिखा गया? शो खत्म होने के बाद से हमने बात नहीं की है। हां, शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे के साथ नहीं रहे, लेकिन हम हमेशा प्रोफेशनल रहे।"

प्रीतिका ने नहीं दिया कोई जवाब

हर्षद ने ये भी कहा कि शायद से प्रीतिका का अकाउंट कोई और मैनेज कर रहा है। उन्होंने कहा, "हालांकि मैंने यह दावा सुना है कि कोई और उनके अकाउंट को हैंडल कर रहा था, लेकिन मेरा मानना ​​है कि अकाउंट होल्डर की जानकारी के बिना कुछ भी बाहर नहीं जाता।" वहीं प्रीतिका ने अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर रोमांस और पीठ पीछे बेइंतहा नफरत... इन हीरोइनों को फूटी आंख भी नहीं सुहाते को-स्टार, कट्टर है दुश्मनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।