Amrita Rao और आरजे अनमोल ने शेयर की बेटे की पहली झलक, रखा ये खूबसूरत नाम
अमृता राव और आरजे अनमोल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटे के नाम के लिए सुझाव मांगे थे। वहीं अब दोनों ने अपने बेटे का नाम भी फाइनल कर एक फोटो के साथ फैन्स से शेयर की है।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के घर हाल ही में एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है। बेबी बॉय के पैरेंट्स बन दोनों बेहद खुश हैं। जन्म के बाद दोनों ने पहली बार अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने उनका नामकरण कर उसके नाम की घोषणा भी कर दी है। आइए जानते हैं इस न्यूली पैरेंट्स ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है।
अमृता राव और आरजे अनमोल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटे के नाम के लिए सुझाव मांगे थे। वहीं अब दोनों ने अपने बेटे का नाम भी फाइनल कर एक फोटो के साथ फैन्स से शेयर की है। अमृता और अनमोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमृता, अनमोल उनके बेटे का हाथ नजर आ रहा है। हालांकि, तस्वीर में बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है।
View this post on Instagram
अमृता राव और अनमोल ने इस फोटो के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से। आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए।' बच्चे की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में तीनों के बीच के गहरे प्यार को साफ देखा जा सकता है। साथ ही सभी इसे न सिर्फ शेयर बल्कि कॉमेंट्स कर अमृता और अनमोल को बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। वहीं फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करके बाद अमृत की बेबी बंप फ्लॉट करती कई तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। इन फोटोज को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहीं थीं। वहीं अब अमृता और अनमोल अपने घर आए नन्हें मेहमान को लेकर काफी खुश हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।