विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महल जैसे बंगले में शूट हुई थी Amitabh Bachchan की फिल्म मर्द, इस शहर में है मौजूद

Published: Thu, 20 Mar 2025 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Mar 2025 07:27 AM (IST)

राज हो या फिर मोहब्बतें का गुरुकुल ऑडियंस को फिल्मों की लोकेशन काफी आकर्षित करती है। वह कोई भी मूवी ...और पढ़ें

इस महल में शूट हुई थी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द'/ फोटो- Youtube
इस महल में शूट हुई थी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द'/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. 1985 की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉस फिल्म थी मर्द
  2. इस महल में हुई थी फिल्म मर्द की शूटिंग
  3. फिल्म मर्द का ये डायलॉग क्या आपको है याद?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मर्द को दर्द नहीं होता', अमिताभ बच्चन का बोला गया ये डायलॉग आज भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। पिछले छह दशक से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बिग बी ने हिंदी  सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। दीवार में उनका 'हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है' से लेकर 'जंजीर' के 'ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं' जैसे डायलॉग सुनकर लोगों ने खूब ताली बजाई। 

वहीं उनके दमदार एक्शन ने उन्हें बॉलीवुड का 'एंग्री यंग मैन' बना दिया। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक फिल्म है 'मर्द', जिसका गाना 'मर्द तांगे वाला' काफी फेमस हुआ था। 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म में दर्शकों को एक और चीज ने काफी अट्रैक्ट किया था, वह थी फिल्म में दिखाया गया आलीशान महल, जिसमें 'मर्द' की काफी हिस्से की शूटिंग हुई थी। क्या आपको पता है कि किस शहर में है 'मर्द' में दिखाया गया ये शानदार महल, जो अब बन चुका एक होटल। अगर नहीं तो नीचे पढ़िये पूरी डिटेल्स: 

कर्नाटक के इस शहर में स्थित है ये महल पैलेस होटल

अमृता सिंह ने फिल्म में डॉ हैरी (प्रेम चोपड़ा) की बेटी का किरदार अदा किया था। फिल्म में एक सीन है, जहां राजू का किरदार अदा करने वाले अमिताभ बच्चन को रूबी (अमृता सिंह) के लापरवाही व्यवहार का सामना करता है, जिससे वह उसके प्रति आकर्षित हो जाती है। जब हैरी को पता चलता है कि राजू ने उनकी बेटी की जान बचाई है, तो वह उसे अपने महल में बुलाते हैं। 

यह भी पढ़ें: Parveen Babi का 'सिलसिला' Amitabh Bachchan संग बढ़ता आगे, यश चोपड़ा ने इस एक्ट्रेस की वजह से किया था बाहर

फिल्म के कई सीन में इस महल जैसे होटल की झलक दिखाई गई है। ये होटल मैसूर कर्नाटक का द ललिता पैलेस होटल है, जो साउथ इंडियन सिटी का दूसरा सबसे बड़ा पैलेस है। ये 20वीं सदी में एक पैलेस था, जिसे बदलते समय के साथ होटल में तब्दील कर दिया गया। ये होटल मैसूर में चामुंडी हिल्स के पास है, जिसका निर्माण साल 1921 में महाराजा कृष्णराजा वोदेयार आईवी ने करवाया था। 

mard novie

Photo Credit- Imdb

इन स्थानों पर भी शूट हुई है अमिताभ बच्चन की मर्द 

ऊटी शहर की खूबसूरती तो आप राज में देख ही चुके हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन एक्शन फिल्म 'मर्द' का भी अधिकतर हिस्सा वहां पर शूट किया गया है। इसके अलावा इस फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु के भी एक पैलेस में हुई है। 

mard movie

Photo Credit- Imdb

आपको बता दें कि सदी के महानायक की ये फिल्म 1985 में सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई थी। ब्रिटिश शासनकाल को दर्शाती इस मूवी में बिग बी और अमृता सिंह के अलावा दारा सिंह, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, कमल कपूर, बॉब क्रिस्टो, सत्येन कप्पू जैसे सितारे नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें: टैक्स भरने में शाह रुख खान से आगे निकले Amitabh Bachchan, इस साल चुकाया इतने करोड का कर