यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ameesha Patel सिर्फ इस शर्त पर करेंगी Gadar 3, सनी देओल की 'गदर 2' को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात
Sunny Deol स्टारर फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल पिछले साल आया था जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट ...और पढ़ें

HighLights
- गदर में अमीषा पटेल ने निभाया था सकीना का किरदार
- 2023 में रिलीज हुई गदर 2 हुई थी सुपर-डुपर हिट
- सफलता के बाद डायरेक्टर ने की थी गदर 3 की घोषणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस के बाद चर्चा गदर 3 (Gadar 3) की है। पिछले साल गदर के सीक्वल को सफलता मिलने के बाद ही निर्देशक अनिल शर्मा ने इसकी अगली किस्त की घोषणा कर दी थी लेकिन सवाल उठ रहा था कि सकीना यानी अमीषा पटेल (Ameesha Patel) फिर से नजर आएंगी या नहीं।
2023 में गदर 2 की रिलीज के दौरान अमीषा पटेल ने मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अभिनेत्री का पूरा भुगतान नहीं किया है। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया। अब अमीषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह गदर 2 की स्क्रिप्ट से कुछ खास खुश नहीं थीं और तीसरी किस्त में शामिल सिर्फ एक शर्त पर होंगी।
फैन ने सकीना से पूछा ये सवाल
दरअसल, अमीषा पटेल ने एक्स (ट्विटर) पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया। एक फैन ने उनसे पूछा, "क्या गदर 3 में आपका स्क्रीन टाइम बढ़ाया जा सकता है? मैं सच में उन सीन में (गदर 2) सो गया जहां आप नहीं थे। मैं अपनी मेहनत की कमाई से आपको देखने के लिए थिएटर जाता हूं।"
यह भी पढ़ें- 'गटर में चली जाती फिल्म अगर...' गदर 2 के लिए Ameesha Patel ने क्यों कही ये बात, डायरेक्ट पर लगाए ये आरोप
अमीषा पटेल ने गदर 3 पर दिया अपडेट
फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा पटेल ने कहा, "पहली बात कि गदर 2 एक बेहतरीन फिल्म थी और स्क्रीनप्ले को स्क्रिप्ट के मुताबिक ही रखा गया था। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म को प्यार मिले तो इसे प्रायोरिटी देना बहुत जरूरी है। एक अभिनेता के रूप में कोई स्वार्थी नहीं हो सकता है और उसे अपनी जरूरतों से पहले फिल्म को रखना चाहिए।"
अमीषा पटेल ने आगे लिखा, "मुझे सकीना से प्यार है और मैं सकीना के प्रति आप सभी के प्यार की कद्र करती हूं लेकिन हां, अगर गदर 3 की पेशकश की जाती है तो मैं निश्चित रूप से इसे तभी करूंगी जब मुझे स्क्रिप्ट पसंद आएगी जैसा कि मैं गदर 1 में थी।"
