साउथ एक्ट्रेस Amala Paul ने दिया बेटे को जन्म, वीडियो शेयर कर दिखाई लाडले की पहली झलक
फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स पेरेंट्स बनते नजर आ रहे हैं। वहीं अब साउथ कपल अमला पॉल (Amala Paul) और जगत देसाई (Jagat Desai) भी आखिरकार पेरेंट्स बन गए हैं। इस कपल के घर बेटे ने जन्म लिया है। बीते साल एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी की रचाई थी। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने बीते साल नवंबर में ब्वॉफ्रेंड जगत देसाई (Jagat Desai) संग गुपचुप शादी की रचाई थी। इस कपल की शादी किसी को कानों कान नहीं हुई थी। इस कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर कर इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की थी।
वहीं अब जगत और अमला ने एक और गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, ये कपल पेरेंट्स बन गया था। इतना ही नहीं अमला ने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है।
अमला पॉल ने बेटे को दिया जन्म
अमला पॉल (Amala Paul) ने शादी के दो महीने बाद इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था और बताया है कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद अमला और जगत बेहद खुश है। हालांकि, इस कपल ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
यह भी पढे़ं- Amala Paul Wedding: बिन बैंड-बाजा और बारात के अमाला पॉल ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, शेयर की रोमांटिक फोटो
View this post on Instagram
बेटे के नाम का किया खुलासा
सोमवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका घर में वेलकम होता नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने लाडले को गोद में लिए घर में एंट्री करती नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है- "लड़का हुआ है" !! मिलिए हमारे छोटे चमत्कार से, "इलाई" से, जिसका जन्म 11.06.2024 को हुआ।
जगत संग अमला की दूसरी शादी
बता दें, अमला पॉल ने साल 2014 में डायरेक्टर एएल विजय से चेन्नई में शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। एएल विजय से तलाक के बाद उन्होंने जगत से शादी की। अमला पॉल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम किया हुआ है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ' भोला' में नजर आई थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।