37 साल पहले Alka Yagnik ने गाया था छठी मैया का 'विदाई एंथम', छठ पूजा के आखिरी दिन बजता है भोजपुरी गीत
मशहूर गायिका अलका याग्निक ने 37 साल पहले छठी मैया की विदाई वाला एंथम सॉन्ग गाया था।

छठी मैया का विदाई सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
37 सालों से अमर है छठी मैया का विदाई गीत
अलका याग्निक की मधुर आवाज में है अमर
छठ पूजा के आखिरी दिन सुना जाता है सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महापर्व छठ पूजा का समापन उषा अर्घ्य के साथ हो गया है। लंबे अरसे से छठी मैया को लेकर कई सारे शानदार गीतों का निर्माण हुआ है, जिनमें बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा के अलावा बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने भी अपनी भागीदारी दी है।
छठ पूजा के आखिरी दिन बजने वाले एक गीत को 37 साल पहले अलका ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया है, जिसे आज भी छठी मैया विदाई एंथम सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन से भोजपुरी गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
छठी मैया का विदाई गीत
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका के तौर पर अलका याग्निक को जाना जाता है। हिंदी फिल्मों के अलावा अलका ने बतौर सिंगर भोजपुरी सिनेमा की कई मूवीज में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा है। ऐसा ही कमाल अलका याग्निक ने साल 1989 में रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्म माई के लिए करके दिखाया था, जब उन्होंने इस मूवी का छठी मैया का स्पेशल सॉन्ग- कबहूं न छूटि छठ मइया.... (Kabahu Na Chhuti Chhathi Maiya) गाया था।
यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का वो गाना, जिस पर 23 साल से झूम रहा है Gen-Z; Alka की आवाज में रेडियो पर हुआ हिट
-1794809127150.webp)
इस लोकगीत को अलका याग्निक ने अपनी आवाज में गाकर अमर किया है। छठ पूजा के आखिरी दिन इस गीत को खूब सुना जाता है। गाने का मतलब छठी मैया के व्रत को कभी न छोड़ना, अगले साल उनके आगमन का अनुरोध करना, और उनकी विदाई से संबंधित है। जिस तरह से अलका ने इस भोजपुरी गाने को गाया है, उसको सुनकर दिल को सुकून मिलता है।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि कबहूं न छूटि छठ मइया.... को महान गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने अपनी आवाज में गाया था। लेकिन ऐसा नहीं है, अलका याग्निक ने जिस तरह से इस गीत को लेकर सुरों का संगम छेड़ा था, वह वाकई अद्भुत है।
कैसे बना छठी मैया का ये गीत?
बात की जाए छठी मैया के विदाई एंथम सॉन्ग की मेकिंग के बारे में तो अलका याग्निक की मधुर आवाज के अलावा इस गीत को भोजपुरी सिनेमा के फेमस संगीतकार चित्रगुप्त ने अपनी संगीत की धुनों की मदद से तैयार किया है, जबकि इस भोजपुरी सॉन्ग के लिरिक्स गीतकार लक्ष्मण शाहाबादी की कलम से निकले थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।