Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt Video: आलिया भट्ट ने मोनोकिनी पहन दिखाई 'डे-ऑफ शेड्यूल' की झलक, अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 09:23 PM (IST)

    Alia Bhatt Video आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर और अपनी बेटी राहा के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपने छुट्टी वाले दिन के शेड्यूल की एक वीडियो एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में आलिया का अंदाज काफी कूल है। इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

    Hero Image
    Alia Bhatt Shares Day Off Schedule Video (Photo Credit: Instagram)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Video: अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रही हैं। इस ट्रिप से उनके कई वीडियो और फोटो देखने को मिल चुके हैं। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने छुट्टी के दिन के बारे में बताते हुए नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है आलिया का छुट्टी के दिन का शेड्यूल

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने छुट्टी के दिन के शेड्यूल की एक झलक दिखाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया रेड कलर की मोनोकिनी में पूल में आराम करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'DND'। इसका मतलब साफ है कि आलिया नहीं चाहती कि कोई उन्हें परेशान करे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    यह भी पढ़ें: Tiger 3: सिर्फ शाह रुख खान ही नहीं! सलमान-कटरीना की 'टाइगर 3' में इस सुपरस्टार की होगी एंट्री?

    अर्जुन कपूर और फैंस ने किया कमेंट

    आलिया के इस वीडियो पर उनके फैंस और एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा 'मेरी जिंदगी में इस शेड्यूल और इस होटल की जरूरत है'। इसके साथ ही उनके फैंस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा 'वाह कितना सुकून है'। एक अन्य ने लिखा 'डे ऑफ में काफी फ्रेश लग रहे हो'।

    इस पहले भी शेयर की फोटो

    आलिया ने इससे पहले भी अपने न्यूयॉर्क ट्रिप की कई फोटो शेयर की थीं। एक फोटो में वो कार से सेल्फी लेते हुए दिखाई दी थीं। उससे पहले आलिया और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़कों पर करिश्मा कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आए थे।

    इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया

    हाल ही में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में दिखाई दी थीं। अब आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में फिर से एक बार रणवीर सिंह के साथ एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: Salaar OTT Release: रिलीज से पहले ही 'सालार' ने कर डाला कारोड़ों का बिजनेस, सबसे महंगे बिके ओटीटी राइट्स?