Move to Jagran APP

लग्जरी कार छोड़ आलिया भट्ट ने ऑटो रिक्शा में किया सफर, अब वायरल हो रही हैं एक्ट्रेस ये तस्वीरें

आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जिसको देखने के बाद उनके बहुत से फैंस न केवल हैरानी जताई बल्कि आलिया भट्ट की जमकर तारीफ भी की है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 09:35 AM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, तस्वीर- Instagram: manav.manglani

नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जिसको देखने के बाद उनके बहुत से फैंस न केवल हैरानी जताई बल्कि आलिया भट्ट की जमकर तारीफ भी की है। दरअसल आलिया भट्ट सोमवार को मुंबई के वर्सोवा जेट्टी के बाहर नजर आईं।

loksabha election banner

यहां वह अपनी लग्जरी कार छोड़ ऑटो रिक्शा से पहुंचीं। आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तस्वीर में ऑटो से बाहर निकलते समय आलिया भट्ट ने सफेद रंग का टॉप और जींस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में अभिनेत्री काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं आलिया भट्ट के साथ उनका एक असिस्टेंट भी था जो उनके साथ जेट्टी तक गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

आलिया भट्ट की इन तस्वीरों और वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों-वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही ऑटो से सफर करने पर आलिया भट्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो वह अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वह फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और डार्लिंग में भी नजर आने वाली है। बीते दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसको अभिनेत्री के दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन की भी अहम भूमिका है। आलिया भट्ट इसके अलावा आरआरआर में भी नजर आएंगी।

इसके अलावा आलिया भट्ट फरहान खान की फिल्म 'जी ले जरा' में भी अभिनय करने वाली हैं। फरहान के निर्देशन में बन रही जी ले ज़रा की खासियत इसकी स्टार कास्ट है। फिल्म में कटरीना कैफ़, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक रोड ट्रिप फिल्म है। इस फिल्म को लेकर तीनों अभिनेत्रियां भी खासी उत्साहित हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.