Alia Bhatt Ranbir kapoor Baby Girl: आलिया-रणबीर के घर आई 'नन्ही परी', सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
Alia Bhatt And Ranbir kapoor Blessed with a Baby Girl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी आई है। कपूर खानदान में आई इस क्यूट बेबी गर्ल के लिए लोग आलिया-रणबीर को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस मौके पर हॉस्पिटल में सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और नीतू कपूर मौजूद थीं। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली इस खबर से जहां काफी खुश है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
आलिया-रणबीर के घर आई नन्ही परी
आलिया और रणबीर के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी-अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। कोई आलिया के बचपन की तस्वीर शेयर कर गेस कर रहा है कि शायद 'नन्ही परी' एक्ट्रेस जितनी ही क्यूट होगी। तो किसी का कहना है कि वो रणबीर की तरह प्यारी होगी।
फैंस दे रहे बधाई
एक फैन का कहना है कि ये खबर सुनकर उसका ब्रेकडाउन ही हो गया। तो किसी ने बताया कि ये खबर सुनने के बाद करण जौहर का क्या रिएक्शन होगा। तो कोई रणबीर कपूर वाले ओरियो बिस्किट का ऐड शेयर करके लिख रहा है कि ये तो रियल में हो गया। एक यूजर ने आलिया के बचपन की दो बेहद ही क्यूट तस्वीरें शेयर की और लिखा कि इस कपल को लाइफ का नया चैप्टर शुरू होने पर बहुत-बहुत बधाई।
I'm having a breakdown rn 🥺😭#AliaBhatt pic.twitter.com/AbQdSrqpOC— usfa (@surkhrooh_) November 6, 2022
*#AliaBhatt and #RanbirKapoor welcome their 1st child, a baby girl*
Karan Johar : pic.twitter.com/pwXPbTVlGb— Pranjul Sharma 🌸 (@pranjultweet) November 6, 2022
it just got real 🥺🥺🥺 #RanbirKapoor #AliaBhatt pic.twitter.com/IATPnUYHXR— k ♡ (@aliakapoorx) November 6, 2022
Omg omg omgggg
It's a GIRLLLL 🥹❤️ congrats #AliaBhatt #RanbirKapoor for the new chapter of life 🧿 pic.twitter.com/dNEHidCQAn— Aloo (@mashed_potato33) November 6, 2022
Congrats to #RanbirKapoor and #AliaBhatt pair for blessing a baby girl ❤❤ pic.twitter.com/YowXbOyi4K— MR Solo 2.0 (@SolidLover123_) November 6, 2022
रणबीर चाहते थे बेटी
बता दें कि शमशेरा के प्रमोशन के समय रणबीर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बेटियां पंसद हैं। इस दौरान अवॉर्ड शो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने भी उन्हें एक डॉल देकर बच्चे को संभालने की ट्रेनिंग दी थी। रणबीर के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पंसद आया था।
बच्चे संभालने की मिली थी ट्रेनिंग
इसके आलावा परेंटिंग पर बात करते हुए रणबीर ने बताया था कि वो कैसे अपने बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। एक्टर ने कहा था कि अब हमारा झगड़ा हो रहा है क्योंकि इस टॉपिक पर एक किताब है हमारे पास, जिसे पहले आलिया ने पढ़ा। अब मैं भी उस किताब को पढ़ना चाहता हूं। रणबीर का मानना था कि किताबें पढ़कर कैसे बच्चों की परवरिश की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: आलिया भट्ट- रणबीर कपूर बने पेरेंट्स, कपूर खानदान में आया नन्हा मेहमान
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: मां बनीं आलिया भट्ट, इन हसीनाओं ने भी मैरिज के तुरंत बाद दी थी खुशखबरी