यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lokah Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गदर, हिंदी में रिलीज होते ही Alia Bhatt ने बांधे तारीफों के पुल
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सुपरहीरो मूवी लोका चैप्टर 1 चंद्रा (Lokah Chapter 1 Chandra) की तारीफों के ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर लोका चैप्टर 1 का चला जादू
- आलिया भट्ट हुईं लोका चैप्टर 1 चंद्रा की फैन
- लोका चैप्टर 1 में लीड रोल निभा रहीं कल्याणी प्रियदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत अब सुपरहीरो बेस्ड फिल्मों में एक नया इतिहास रच रहा है। मलयालम की सुपरहीरो मूवी लोका चैप्टर 1 चंद्रा (Lokah Chapter 1 Chandra) उन्हीं में से एक है। सुपरहीरो बेस्ड मूवीज को बनाने में मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। मगर लोका के साथ ऐसा नहीं है। मेकर्स ने फिल्म में कम पैसा लगाया और कमाई ज्यादा कर ली है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है।
लोका चैप्टर 1 जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसका पहला दिन बहुत धीमा था। मगर दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को इतनी तारीफ मिली कि ऑडियंस सिनेमाघर खिंचे चले आए। अब आलम यह है कि यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवीज में शामिल हो गई है। साउथ स्टार्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
आलिया भट्ट का रिएक्शन
पहले लोका मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई थी लेकिन इसकी ताबड़तोड़ सक्सेस और डिमांड को देखते हुए आज से फिल्म हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पौराणिक लोककथाओं और रहस्य का एक नया मिश्रण। इसे मिल रहे प्यार को देखकर बहुत खुशी हुई। सिनेमा में यह एक ऐसा कदम है जिसके लिए मैं हमेशा अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए उत्सुक रहूंगी।"
यह भी पढ़ें- Lokah Chapter 1 Box Office: लोका ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, वीक डे में बंपर हुई कमाई
Photo Credit - Instagram
लोका चैप्टर 1 चंद्रा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दुलकर सलमान निर्मित लोका चैप्टर 1 ने एक हफ्ते के अंदर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह वर्ल्डवाइड बिजनेस है। वहीं, भारत में तीन भाषाओं में फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के आसपास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 30 से 35 करोड़ रुपये के आसपास है।
- पहला दिन - 2.7 करोड़
- दूसरा दिन - 4 करोड़
- तीसरा दिन - 7.6 करोड़
- चौथा दिन - 10.1 करोड़
- पांचवां दिन - 7.2 करोड़
- छठा दिन - 7.65 करोड़
- सातवां दिन - 7.19 करोड़
- आठवां दिन - 2.82 करोड़
यह भी पढ़ें- कौन हैं Santhy Balachandran? ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई, अब दुलकर सलमान की Lokah से चर्चा में आया नाम
