विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt स्विमिंग पूल में वॉलीबॉल खेलती आईं नजर, दोस्तों के साथ अलीबाग से वायरल हुईं तस्वीरें-वीडियोज

Published: Fri, 19 Sep 2025 03:16 PM (IST)

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों शूट से फुरसत निकालकर अपनी दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। ...और पढ़ें

अलीबाग में दोस्तों के साथ आलिया भट्ट की मस्ती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अलीबाग में दोस्तों के साथ आलिया भट्ट की मस्ती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. वेकेशन मनाने अलीबाग गईं आलिया भट्ट
  2. आलिया का स्विमिंग पूल वाला वीडियो वायरल
  3. आकांक्षा रंजन संग दिखीं आलिया भट्ट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस करना अच्छे से जानती हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच भी वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, आलिया अपनी दोस्त की बर्थडे ट्रिप पर गईं जहां से उनकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई है।

दरअसल, 18 सितंबर को ग्राम चिकित्सालय फेम आकांक्षा रंजन (Akansha Ranjan) का जन्मदिन था। जैसा कि आप जानते ही हैं कि आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन बेस्ट फ्रेंड हैं। ऐसे में वह अपनी बेस्टी के बर्थडे को खास कैसे न बनाती। आकांक्षा ने अपने क्लोज फ्रेंड के साथ अलीबाग में वेकेशन एन्जॉय किया और इस ट्रिप में आलिया भी शामिल हुईं।

दोस्तों संग स्विमिंग पूल में आलिया की मस्ती

शुक्रवार को आकांक्षा रंजन ने अपनी बर्थडे ट्रिप की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ स्विमिंग पूल में वॉलीबॉल खेल रही हैं। इस वीडियो में वह व्हाइट मोनोकिनी में दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। एक वीडियो में बर्थडे विश करने के दौरान आकांक्षा रोती हुई दिखाई दीं।

वहीं, बाकी की कई फोटोज में आलिया भट्ट आकांक्षा और बाकी फ्रेंड्स के साथ पोज देते हुए और स्विमिंग पूल में वॉलबॉल खेलते हुए दिखाई दिए। इन प्यारी-प्यारी झलकियों को शेयर करते हुए आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा है, "वह साल जब आखिरकार सब कुछ एक साथ जुड़ जाता है।" इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी और श्रिया पिलगांवकर जैसे सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नए बंगले का Inside Video आया सामने, क्लासी इंटीरियर ने खींचा ध्यान

View this post on Instagram

A post shared by Kanch🐙 (@akansharanjankapoor)

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट को आखिरी बार बड़े पर्दे पर जिगरा में देखा गया था। अब वह अपनी आगामी फिल्मों पर काम कर रही हैं। वह संजय लीला भंसाली की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी लव एंड वॉर (Love and War) में दिखाई देंगी जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा आलिया स्पाई थ्रिलर अल्फा में भी नजर आएंगी। इस मूवी में वह एजेंट की भूमिका निभाएंगी और उनके साथ लीड रोल में होंगी मुंज्या की शरवरी वाघ। 

यह भी पढ़ें- 'आप सब छीन लेती हैं...' Alia Bhatt पर क्यों लगाए दीपिका पादुकोण के फैंस ने आरोप?