विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt: अंबानी फैमिली के फंक्शन में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, स्टनिंग लुक में Rihanna से भी दो कदम आगे

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sat, 02 Mar 2024 12:21 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2024 04:22 PM (IST)

गुजरात के जामनगर में देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे Anant Ambani और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट ...और पढ़ें

आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने (Photo Credit-Instagram)
आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. अंबानी फैमिली में आलिया भट्ट का लुक कमाल
  2. सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें वायरल
  3. पॉप स्टार रिहाना पर भारी पड़ीं आलिया भट्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का नाम इन दिनों प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर चर्चा में है। राधिका और अनंत की शादी से पहले गुजरात के जामनगर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अंबानी फैमिली के इस स्पेशल इवेंट में देश और विदेश के तमाम सेलेब्स का मेला लगा हुआ है। इस फंक्शन के दौरान की बी टाउन एक्ट्रेस Alia Bhatt की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें अपने कातिलाना हुस्न के दम पर वह पॉप स्टार Rihanna को भी पीछे छोड़ते हुईं दिख रही हैं।

आलिया भट्ट का लुक है कमाल 

1 मार्च से गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन जारी हैं। इस दौरान हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स इसमें शामिल हुए हैं। आलिया भट्ट भी पति रणबीर कपूर और बेटी राहा संग पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार के इस खास प्रोग्राम का हिस्सा बनी हैं।

इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आलिया की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जो अनंत और राधिका के प्री वेंडिंग फंक्शन के दौरान की बताई जा रही हैं। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि जिगरा एक्ट्रेस ब्लू शेड के वन पीस एवनिंग गाउन को पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस स्टाइलिश आउटफिट में उनका लुक हद से ज्यादा बोल्ड लग रहा है। 

आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तुलना हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना से कर रहे हैं और उनका मानना है कि आलिया हॉटनेस के मामले में रिहाना से भी दो कदम आगे निकल गई हैं। आलम ये है कि रिहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। 

इन मूवीज में नजर आएंगी आलिया

गौर करें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की तरफ तो उसकी लिस्ट थोड़ी लंबी है। आलिया की अपकमिंग मूवीज में निर्माता करण जौहर की जिगरा, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर और निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 2 का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre Wedding: आज जंगल सफारी करेंगे मेहमान, बेहद खास है दूसरे दिन का हर इंतजाम