Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट ने किया खुलासा, होने वाले बच्चे के लिए रणबीर कपूर ने कर ली है ये प्लानिंग

    Alia Bhatt Pregnancy कुछ ही महीनों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बच्चा इस दुनिया में आने वाला है। दोनों ही एक्टर्स अपने बच्चे के लिए बहुत उत्साहित हैं और रणबीर कपूर ने तो बेबी के लिए अभी से बहुत सारी प्लानिंग कर ली है।

    By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Thu, 06 Oct 2022 04:47 PM (IST)
    Hero Image
    File Photo of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor. Photo Credit/ Alia Bhatt Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कुछ ही महीनों में मम्मी-पापा बनने वाले हैं। फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी उनके बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आलिया की दोग भराई की रस्में पूरी हुईं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने बताया कि आने वाले बच्चे के लिए रणबीर अभी से क्या प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर अब पहले से रिस्पांसिबल हो गए हैं। वो बेबी को लेकर काफी उत्साहित हैं और पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं। बेबी को लेकर रणबीर कई योजनाएं बना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेग्नेंसी में भी निभाया वर्क कमिटमेंट

    आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, वह इस दौरान भी अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म के प्रमोशन में आलिया काफी एक्टिव दिखीं मानो थकान की एक शिकंज उनके चेहरे पर नहीं। लेकिन बच्चे को लेकर रणबीर की क्या स्ट्रैट्जी है, इसका खुलासा करते हुए आलिया ने बताया कि वह अभी से योजनाएं बनाने लगे हैं।

    रणबीर ने तय किया है कि इस महीने तक काम करना है, तब आराम करना है, इसके बाद कब फिर से काम शुरू करना है, आदि। रणबीर अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर बहुत खुश हैं।

    आलिया को फिर से ले जाना है सिनेमा की दुनिया में

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि बच्चे के साथ आलिया को लेकर भी उनकी जिम्मेदारी बनती है। रणबीर ने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह फिर से आलिया को सिनेमा की दुनिया में वापस लेकर आएं। फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं। आलिया का अलग ही स्क्रीन क्रेज है। ऐसे में मां बनने के बाद वह फिल्मी दुनिया से जुड़ी रहें, यह मेरी जिम्मेदारी है।

    यह भी पढ़ें:  Goodbye: हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा बायकॉट करो रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय', बोले- मुझे डराया गया...

    यह भी पढ़ें: Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान की फिल्म का मजाक उड़ाने पर इस एक्टर को मिली धमकी, 'जेल जाना चाहते हो क्या'