Move to Jagran APP

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान की फिल्म का मजाक उड़ाने पर इस एक्टर को मिली धमकी, 'जेल जाना चाहते हो क्या'

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फैंस उनके डैशिंग लुक की चर्चा करते नहीं थक रहे। इस बीच केआरके ने उनकी फिल्मों को लेकर कमेंट किया है।

By Karishma LalwaniEdited By: Published: Thu, 06 Oct 2022 03:22 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 03:32 PM (IST)
Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान की फिल्म का मजाक उड़ाने पर इस एक्टर को मिली धमकी, 'जेल जाना चाहते हो क्या'
File Photo of Salman Khan. Photo Credit/ Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। KRK Tweet on Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan: अभिनेता व क्रिटिक कमाल राशिद खान हमेशा ही किसी एक्टर या फिल्म को क्रिटिसाइज करते रहते हैं। केआरके के ट्विट्स पर कभी उन्हें वाहवाही मिलती है, तो कभी ट्रोल किया जाता है। अक्सर ही सेलेब्रिटीज को अपने निशाने पर लेने वाले केआरके ने इस बार सलमान खान की फिल्म पर कमेंट कर दिया है, वह भी एक नहीं दो। हाल ही में सलमान की फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पांस दे रही है। बुधवार 5 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म गॉडफादर ने वर्ल्डवाइड 30 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है।

loksabha election banner

सलमान को फिल्म में निभाए रोल के लिए मिक्स रिस्पांस मिल रहे हैं। इस बीच उनकी नेकस्ट फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। इसी को लेते हुए केआरके ने सलमान पर करारा तंज कसा है।

केआरके ने उड़ाया 'किसी का भाई किसी की जान' का मजाक

केआरके ने सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'बीते बुधवार को चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर रिलीज हुई और फिल्म के हिंदी वर्जन ने 50 लाख की कमाई की। दर्शकों ने सीधे तौर पर इशारा किया है कि वह आने वाली फिल्म किसी का हाथ किसी की टांग के साथ क्या करने वाले हैं।'

केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सलमान और शाहरुख का करियर खत्म होने की कगार पर है। सलमान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' शाहरुख की वजह से चल सकती है।

तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा, दिन में भाई, रात में जान।' यूजर्स ने केआरके के ट्वीट पर उन्हीं से जवाब मांगा है कि क्या सलमान पर कमेंट करके वह दोबारा जेल जाना चाहते हैं।

'किसी का भाई किसी की जान' से सलमान का फर्स्ट लुक जारी

'गॉडफादर' की रिलीज के दिन ही फैंस को दशहरा का गिफ्ट देते हुए सलमान ने 'किसी का भाई किसी की जान' से फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म से सलमान का लुक आउट होने के बाद हर ओर उन्हीं के चर्चे हैं। फैंस इस लुक में सलमान को हैंडसम, डैशिंग बता रहे हैं।

लुक को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'वो था किसी का भाई किसी की जान।' फरहाद समजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 दिसंबर, 2022 को सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। इसी फिल्म से शहनाज गिल और अब्दु राजिक के बॉलीवुड डेब्यू करने की चर्चा भी तेज है।

यह भी पढ़ें: Adipurush: रावण बनकर सुर्खियां बटोरने वाले सैफ अली खान, 'महाभारत' में ये रोल करने को तैयार

यह भी पढ़ें: Adipurush मेकर्स की बढ़ी मुसीबत, 'रावण' के बाद भगवान राम के रूप में प्रभास की फोटो पर बवाल, सामने आई बड़ी गलती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.