Akshay Kumar से काम करवाने के बाद फीस हड़प गया था प्रोड्यूसर, खिलाड़ी कुमार ने घर में घुसकर की थी ऐसी हरकत
अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि उनके करियर की शुरूआत में एक निर्माता उनके 62 हजार रूपए हड़पकर बैठ गया था। अपने पैसे निकलवाने के लिए एक्टर ने प्रोड्यूसर के घर की खास चीज बेच दी थी।

अक्षय कुमार ने पैसे निकलवाने के लिए किया था ये काम/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
प्रोड्यूसर ने हड़प लिए थे अक्षय कुमार के पैसे
62 हजार निकालने का अक्की ने अपनाया था ये तरीका
निर्माता के घर में घुसकर उठाकर ले आए थे ये चीज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय कुमार आज भले ही हिंदी सिनेमा के सबसे मंहगे सुपस्टार हो, लेकिन करियर के शुरूआतू दौर में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। एक-एक पाई उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती है, इस बात को बॉलीवुड में बतौर आउटसाइडर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) करियर की शुरूआत से ही बखूबी समझते थे।
हालांकि, करियर की शुरूआत में एक प्रोड्यूसर ने उनसे काम तो करवा लिया, लेकिन उसकी पूरी फीस अक्की को नहीं दी। इसके बाद अपनी मेहनत की कमाई वसूलने के लिए अक्षय कुमार ने उस प्रोड्यूसर के घर में घुसकर क्या किया, इसका खुलासा खुद खिलाड़ी कुमार ने किया है।
बेच आए थे प्रोड्यूसर के घर का सामान
अक्षय कुमार और रवि किशन हाल ही करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 9 का हिस्सा बने। जहां दोनों ने दिल खोलकर अपनी निजी जिंदगी, एक्सपीरियंस और वर्किंग प्रोफेशन पर बात की। इस दौरान रवि किशन ने जब अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि निर्माता ने उनसे काम करवाने के बाद उनके पैसे देने के बदले में ये शर्त रखी कि वह उनका मूवी में उनका रोल काट देंगे, तो मिर्जापुर एक्टर को मजबूरन अपनी मेहनत की फीस छोड़नी पड़ी।
रवि किशन की बातचीत से अक्षय कुमार को अपने संघर्ष के वो दिन याद आ गए, जब एक निर्माता ने उनके 62 हजार रुपए नहीं दिए थे। अक्षय ने किस्सा शेयर करते हुए कहा, "इसने (Ravi Kishan) ने छोड़ दिये पैसे, मैं तो 62 हजार लेने प्रोड्यूसर के घर पहुंच गया था। मैं माहिम जहां वो रहता था, वहां गया और बाहर घंटी बजाने लगा। उसने गेट खोला, वो छोटी हाइट का था, मैं लंबा-चौड़ा आदमी। मैंने उससे पैसे मांगे तो उसने नहीं दिए।"

अक्षय कुमार ने आगे कहा, "मैंने उसके घर को चारों तरफ देखा, तो वहां एक टेप रिकॉर्डर पड़ा था, कुछ पुराना था भी नहीं, जो मैं बेच पाऊं। मैंने वो टेप रिकॉर्डर उठा लिया। मजे की बात ये है कि उस प्रोड्यूसर ने मुझे रोका भी नहीं। वो भी बोल रहा था कि ले जा भाई तू।"
टेप रिकॉर्डर बेचकर वसूले थे 32 हजार
अक्षय कुमार ने कॉफी विद करण में पैसे न मिलने का ये मजेदार किस्सा सुनाते हुए आगे कहा, "जिस शॉपिंग सेंटर में रवि किशन से मेरी पहली मुलाकात हुई थी। मैंने उसी हीरा-पन्ना में जाकर निर्माता के टेप रिकॉर्डर को 32 हजार में बेचा था। अब भी उस प्रोड्यूसर पर मेरे 25 से 30 हजार बकाया है।"

अक्षय कुमार ने बताया कि उस समय पर 90 के दौर में उनके लिए 62 हजार रुपए भी बहुत होते थे, क्योंकि उससे ही उनका घर चलता था। अक्की ने करण जौहर और रवि किशन से बातचीत में 90s के समय को सबसे सुनहरा दौर बताया और कहा कि अब के समय में हर कोई क्रिटिक बन रहा है, लेकिन वो टाइम पर प्रेशर फील नहीं होता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।