अक्षय कुमार की OMG 3 पर लगा ग्रहण, प्रोड्यूसर संग मतभेद के चलते डायरेक्टर ने तोड़ा फिल्म से नाता?
सुपरस्टार अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ओह माय गॉड के तीसरे पार्ट को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।
-1793698813442_m.webp)
ओह माय गॉड 3 को लगी नजर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओह माय गॉड 3 को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट
डायरेक्टर ने फिल्म से वापस लिया अपना नाम
ओएमजी 3 में इस एक्ट्रेस की नाम की हुई थी चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के एक्टिंग करियर की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी के बारे में बात की जाए तो उसमें ओह माय गॉड का नाम जरूर शामिल होता है। बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक अमित राय के डायरेक्शन में बनी ओह माय गॉड और ओह माय गॉड 2 ने कमर्शियल तौर पर सफलता हासिल की है।
लंबे समय से इसकी तीसरी किस्त को लेकर सुर्खियां तेज हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि ओएमजी 3 (OMG 3) पर ग्रहण लग गया है, क्योंकि अमित राय ने निर्माताओं संग रचनात्मक मतभेद के चलते अपना नाम वापस ले लिया है।
ओह माय गॉड 3 पर सस्पेंस
साल 2023 में आई ओएमजी 2 की सफलता के बाद से इसकी तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लीड रोल के लिए अभिनेता अक्षय कुमार नाम पहले ही फाइनल किया जा चुका है। लेकिन अब पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि निर्देशक अमित राय (Amit Rai) ने निर्माताओं संग रचनात्मक मदभेद की वजह से मूवी को डायरेक्ट करने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़ें- 4 साल बाद Akshay Kumar के साथ बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी, प्रियदर्शन की अपकमिंग मूवी में हुई एंट्री?
-1793700052659.webp)
रिपोर्ट में बताया गया है कि अमित और ओह माय गॉड 3 के प्रोड्यूसर्स के बीच फिल्म की कहानी, कास्ट और रिलीज की रणनीति को लेकर काफी विचार विमर्श हुआ है, जिसका अंत में कोई हल नहीं निकला है। इस वजह से अमित ने मूवी से खुद को अलग कर दिया है। हालांकि, जागरण अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

ऐसे में अब ओह माय गॉड 3 के निर्माता फिल्म को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। वे नए कलाकारों की तलाश कर रहे हैं ताकि इस लोकप्रिय फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाया जा सके। माना ये भी जा रहा है कि अक्षय कुमार भी इस मूवी के तीसरे पार्ट में नहीं नजर आ सकते हैं।
इस एक्ट्रेस का नाम आया था सामने
कुछ समय पहले ओह माय गॉड 3 का कथित टाइटल ओह माय गॉडेस बताया गया। इसके अलावा फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार रानी मुखर्जी का नाम सामने आया था, लेकिन अब फिल्म पर ठंडे बस्ते में जाने का खतरा मंडरा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।