विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 साल बाद Akshay Kumar के साथ बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी, प्रियदर्शन की अपकमिंग मूवी में हुई एंट्री?

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:01 AM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार की एक अपकमिंग अनटाइल फिल्म के लिए एक मशहूर बी टाउन एक्ट्रेस का नाम सामने आया है।

अक्षय कुमार की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अक्षय कुमार की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मूवी

  2. फिल्म में नजर आ सकती है ये अभिनेत्री

  3. अनटाइटल फिल्म में एंट्री को लेकर सुर्खियां तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना रहता है। लंबे समय से निर्देशक प्रियदर्शन संग एक आने वाली अनटाइल मूवी को लेकर अक्की लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब अक्षय की इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जो लीड एक्ट्रेस से जुड़ी हुई है। 

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की इस अपकमिंग अनटाइटल फिल्म के लिए एक्ट्रेस के लिए मेकर्स की तलाश पूरी हो गई है। वह अभिनेत्री 4 साल बाद अक्की के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं- 

अक्षय कुमार संग नजर आएगी ये एक्ट्रेस

किसी भी फिल्म के लीड एक्टर और लीड एक्ट्रेस के मामले अक्सर सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बनते हैं। फिलहाल इस मामले में अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी अनटाइटल फिल्म छाई हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 4 का हिस्सा नहीं होंगे अक्षय कुमार? कोर्टरूम ड्रामा में अरशद वारसी निभाएंगे लीड किरदार

akshaykumarupcomingmovie

हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अगर ऐसा होता है तो भूमि 4 साल बाद अभिनेता अक्षय कुमार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करती नजर आएंगी। आखिरी बार ये दोनों कलाकार साल 2022 में आई फिल्म रक्षा बंधन में एक साथ दिखाई दिए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

इतना ही नहीं साल 2017 में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी पहली बार फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा में नजर आई थी, जो कि कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब ये दोनो स्टार्स एक दूसरे के साथ तीसरी फिल्म करने के लिए कमर कसते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इस फिल्म में किया था कैमियो

सिर्फ टॉयलेट एक प्रेम कथा और रक्षा बंधन ही नहीं बल्कि भूमि पेडनकर अभिनेता अक्षय कुमार की एक फिल्म में कैमियो रोल प्ले करती हुई नजर आ चुकी हैं, जिसका नाम है खेल खेल में। 2024 में आई इस कॉमेडी ड्रामा में भूमि ने छोटी से भूमिका अदा की थी। 

यह भी पढ़ें- विदेशी सिनेमा की डगर चलीं अक्षय कुमार की हीरोइन, इंटरनेशनल फिल्म में निभाएंगी दमदार किरदार