विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी सिनेमा की डगर चलीं अक्षय कुमार की हीरोइन, इंटरनेशनल फिल्म में निभाएंगी दमदार किरदार

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:33 PM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में काम करने वाली अदाकारा अब इंटरनेशनल फिल्म में काम करती नजर आएंगी।

अक्षय कुमार की को-स्टार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अक्षय कुमार की को-स्टार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. विदेशी फिल्म में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

  2. अक्षय कुमार के साथ इस मूवी में रहीं मौजूद

  3. सनी देओल की फिल्म का भी थीं हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म हैवान को बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन उसमें नजर आने वालीं अभिनेत्री सैयामी खेर (Saiyami Kher) ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता था।

अब खबर आ रही है कि सैयामी आने वाले समय में विदेशी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती हुईं नजर आएंगी। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं-

सैयामी खेर विदेशी फिल्म का बनीं हिस्सा

कलाकार को कुछ न कुछ नया करते रहना चाहिए। इसी दिशा में अभिनेत्री सैयामी खेर अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही हैं। वह निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव की आगामी इंडो-रूसी ड्रामा फिल्म से अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखेंगी। इस फिल्म में भारत और रूस के कलाकार व क्रिएटिव टीम के सदस्य साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haiwaan के सेट पर अक्षय कुमार से क्यों डरते थे सब? सैयामी खेर ने खोली 'खिलाड़ी' कुमार की पोल!

saiyami kher (1)

फिल्म की कहानी ड्रामा पर आधारित है, जो सिनेमा के जरिए दो अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का प्रयास करेगी। भारत और रूस में शूट हुई इस फिल्म के दौरान सैयामी को एक नए सिनेमाई माहौल में काम करने का अवसर मिला। विदेशी क्रू के साथ काम करने का उनका पहला अनुभव था।

सैयामी कहती हैं- उनके साथ काम करना शानदार अनुभव था। रूस में शूटिंग हुई है, जहां मैं पहली बार गई थी। मास्को बेहद खूबसूरत शहर है। वहां काम करने का माहौल मेरे अब तक के अनुभवों से काफी अलग था। उम्मीद है कि यह मेरे लिए ऐसे कई और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का पहला कदम साबित होगा।

saiyami kher

अलग-अलग देश और भाषाओं की सीमाओं से परे जाकर काम करना बहुत मजेदार होता है। विभिन्न संस्कृतियों के लोगों के साथ काम करने से कहानी को लेकर एक नया नजरिया मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों से सीखने का मौका मिलता है, जिनका सिनेमा को देखने और बनाने का अपना अलग तरीका होता है। 

सशक्त महिला का होगा किरदार

सैयामी खेर ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए बताया है- फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी साझा करना जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि यह एक ड्रामा है, जिसके केंद्र में एक बेहद सशक्त महिला किरदार है। मालूम हो कि सैयामी को बतौर अभिनेत्री अभिनेता सनी देओल की हिट फिल्म जाट में लेडी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने से मिली है।

यह भी पढ़ें- इटली में Saiyami Kher का दमदार कमबैक! मुश्किल सफर के बाद पूरी की तीसरी Ironman Race, पिछले रिकॉर्ड में किया सुधार