विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली में Saiyami Kher का दमदार कमबैक! मुश्किल सफर के बाद पूरी की तीसरी Ironman Race, पिछले रिकॉर्ड में किया सुधार

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:04 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर ने एक बार फिर अपनी फिटनेस और गजब के हौसले का लोहा मनवाया है। जी हां, ...और पढ़ें

सैयामी खेर ने 20 मिनट पहले रेस पूरी कर लगाई 'आयरनमैन' की हैट्रिक (Image Source: Instagram)

सैयामी खेर ने 20 मिनट पहले रेस पूरी कर लगाई 'आयरनमैन' की हैट्रिक (Image Source: Instagram) 

HighLights

  1. सैयामी खेर ने इटली में तीसरी आयरनमैन रेस पूरी की

  2. पिछली रेस के मुकाबले 20 मिनट पहले फिनिश लाइन पार की

  3. एयरपोर्ट समस्या, गर्मी और जेलीफिश का सामना किया

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जरा सोचिए, आप दुनिया की सबसे मुश्किल रेसों में से एक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। आपने महीनों पसीना बहाया है, लेकिन ऐन मौके पर आपकी एयरलाइन आपको फ्लाइट में चढ़ने से ही रोक दे?

कोई और होता तो शायद टूट जाता, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर किसी और ही मिट्टी की बनी हैं। जी हां, भारी तनाव, 30 डिग्री की गर्मी और समंदर में जेलीफिश के खतरे को मात देते हुए सैयामी ने इटली के सर्विया शहर में अपनी तीसरी 'आयरनमैन 70.3' रेस न सिर्फ पूरी की है, बल्कि शानदार हैट्रिक भी लगा दी है।

Saiyami Kher

(Image Source: Instagram) 

एयरपोर्ट पर फंसीं थी एक्ट्रेस

सैयामी के लिए इस रेस की शुरुआत ट्रैक पर नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर ही एक बड़ी मुसीबत के साथ हुई थी। दरअसल, केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस की एक तकनीकी गलती के कारण उनके साइकिल वाले बैग सिस्टम में अपडेट नहीं हुए थे। इस वजह से एयरलाइन ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से ही रोक दिया। रेस में बस कुछ ही दिन बचे थे और इस दौरान उन्हें लगातार फोन कॉल्स और काफी स्ट्रेस से जूझना पड़ा।

सैयामी ने कैसे दी हर बाधा को मात?

सारी बाधाओं को पार करके जब सैयामी इटली पहुंचीं, तो वहां 30 डिग्री सेल्सियस की झुलसा देने वाली गर्मी उनका इंतजार कर रही थी। रेस का दिन बेहद चैलेंजिंग था। समंदर के जिस पानी में उन्हें तैरना था, वह जेलीफिश से भरा हुआ था। शरीर पहले ही सफर की थकान से टूट चुका था, लेकिन इस भयंकर गर्मी और जेलीफिश के डंक के खतरे के बीच भी सैयामी ने हार मानने से इंकार कर दिया।

Saiyami Kher image

(Image Source: Instagram) 

अपने ही रिकॉर्ड को किया धवस्त

इतनी सारी शारीरिक और मानसिक बाधाओं के बावजूद सैयामी का प्रदर्शन बेमिसाल रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपनी पिछली रेस के मुकाबले इस बार 20 मिनट पहले ही फिनिश लाइन पार कर ली। सैयामी का कहना है कि इस रेस ने उन्हें सिखाया है कि हम हर स्थिति पर काबू नहीं पा सकते, लेकिन मुसीबतों का सामना कैसे करना है, यह सिर्फ हमारे हाथ में होता है।

महीनों की सख्त डाइट के बाद अब पिज्जा पार्टी

महीनों की कड़ी ट्रेनिंग और सख्त डाइट के बाद अब सैयामी आराम के मूड में हैं। उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा कि अब वह अपने एनर्जी जेल्स को पिज्जा से और इलेक्ट्रोलाइट्स को तिरामिसू जैसी लजीज चीजों से रिप्लेस करने जा रही हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी टीम और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया।

बता दें कि सैयामी ने अपनी पहली 'आयरनमैन' रेस साल 2024 में जर्मनी के एर्कनर ब्रांडेनबर्ग में पूरी की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में उन्होंने स्वीडन के जॉनकोपिंग में अपनी दूसरी रेस में जीत हासिल की थी और अब इटली में उन्होंने यह तीसरी कामयाबी अपने नाम की है।

यह भी पढ़ें- फिटनेस के लिए दौड़ना शुरू करना चाहते हैं? डॉक्टर से जानें सही तरीका और सावधानियां

यह भी पढ़ें- फिट रहने केे लिए जरूरी नहीं जिम जाना, घर के इन कामों से भी रख सकते हैं खुद को चुस्त-दुरुस्त