विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4000 करोड़ की Ramayana को टक्कर देने आ रही है 32 साल पुरानी फिल्म, अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर होगी री-रिलीज

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:17 PM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार की एक पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्लैश रामायण पार्ट-1 के साथ होगा।

रामायण को मिलेगी टक्कर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायण को मिलेगी टक्कर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 32 साल आई थी अक्षय कुमार की फिल्म

  2. रामायण के साथ होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

  3. री-रिलीज की जाएंगी ये पुरानी मूवीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर इस साल अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण पार्ट-1 (Ramayana) को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर रामायण का गणित बिगड़ सकता है, क्योंकि अक्षय कुमार की एक 32 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिर से बड़े पर्दे पर वापसी आ रही है। 

जिसका एलान मेकर्स की तरफ से किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है, जो रामायण को टक्कर देने के लिए आ रही है। 

अक्षय की इस मूवी से होगा रामायण

5 नवंबर 2026 को दीवाली वीक में निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म रामायण का पहला दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि रामायण कमाई के मामले में हिंदी सिनेमा का इतिहास बदल सकती है। लेकिन इसे चुनौती देने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा (Mohra) आ रही है। 

यह भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में हुई थी शादी, 200 से ज्यादा फिल्में कीं; रामायण की 'शबरी' का आखिरी दिनों में ऐसा था हाल

mohra re release

जिसको रिलीज के 32 साल बाद आने वाली दीवाली वीक में सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा। रविवार को मोहरा फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस 'त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड' ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड करके फिल्म के दोबारा से रिलीज करने की आधिकारिक पुष्टि की है, जिसके आधार पर मोहरा 6 नवंबर को थिएटर्स में एंट्री मारेगी। 

mohra re release (2)

मालूम हो कि फिल्म मोहरा 90 के दशक की कल्ट क्लासिक हिंदी मूवीज में शुमार है। जिसमें अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, नसीरूद्दीन शाह, परेश रावल और रजा मुराद जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को निभाया था। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या मोहरा वाकई बॉक्स ऑफिस पर रामायण का खेल बिगाड़ सकती है या नहीं।  

ये फिल्में भी होंगी री-रिलीज

आपको बता दें कि मोहरा को दीपेंद्र सिंह की 'रिम्पी फिल्म्स इंटरनेशनल' द्वारा 4K रीमास्टर्ड वर्जन में री-रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं 'त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले बनने वालीं विधाता (1982), त्रिदेव (1989), गुप्त (1994) और युद्ध (1985) जैसी कई कल्ट मूवीज को भविष्य में दोबारा से रिलीज करने के भी योजना बना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Ramayana OTT Release: चल गया पता! थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर देख पाएंगे रणबीर की 'रामायण', पर होगी एक शर्त!