विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्म का सहारा बनेगा OTT, 'हैवान' के लिए दूसरा मौका; कब और कहां देखें मूवी?

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:11 AM (IST)

अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'हैवान' अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है।

ओटीटी पर आएगी हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओटीटी पर आएगी हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हैवान की ओटीटी रिलीज डेट सामने आई

  2. 18 साल बाद एक साथ दिखे अक्षय और सैफ

  3. किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक डार्क क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया।

यह प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक नेगेटिव रोल प्ले किया था। अब ये मूवी थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

18 साल बाद साथ नजर आई जोड़ी

इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिर से एक साथ पर्दे पर नजर आए। इस वजह से फैंस के मन में इसको लेकर अलग ही एक्साइटमेंट थी। इससे पहले वे 2008 की फिल्म 'टशन' में साथ काम कर चुके थे।

Haiwaan (1)

अब लगभग दो महीने से भी कम समय के भीतर इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार फिल्म 6 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आप इसे घर बैठे आराम से सोनी लिव (SonyLIV) पर देख सकते हैं।

क्या है हैवान की कहानी?

यह असरानी की भी आखिरी फिल्म है, जिनका अक्टूबर 2025 में निधन हो गया था। बात करें फिल्म की कहानी कि तो यह फिल्म एक ऐसे नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट की कहानी है, जो एक छोटी बच्ची को बचाने के लिए एक सनकी हत्यारे से लड़ता है।

कहानी मुख्य पात्र श्याम राणे (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नेत्रहीन और बेहद कुशल मार्शल आर्टिस्ट है।

Haiwaan (2)

फिल्म में अक्षय कुमार परशुराम गोखले, सैफ अली खान श्याम राणे, श्रेया पिलगांवकर नैना, सैयामी खेर इंस्पेक्टर वर्षा जोशी, राजपाल यादव चंदू, बोमन ईरानी जज प्रधान, कंचन पगारे सुधीर (एक सिक्योरिटी गार्ड) और यामिनी जोशी श्रद्धा के रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- 4 साल बाद Akshay Kumar के साथ बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी, प्रियदर्शन की अपकमिंग मूवी में हुई एंट्री?

यह भी पढ़ें- 'वो सारे सिनेमाघर तो ले नहीं सकते,' Ramayana और सुनील शेट्टी की ब्लॉकबस्टर के क्लैश पर डायरेक्टर की दो टूक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।