विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Kumar-जॉन अब्राहम और वरुण धवन की तिकड़ी मचाएगी धमाल, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे साथ

Published: Thu, 29 May 2025 08:28 PM (GMT+05:30)

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को पर्दे पर देखने का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे ...और पढ़ें

इस फिल्म में साथ दिखेंगे अक्षय-जॉन और वरुण/ फोटो- Instagram
इस फिल्म में साथ दिखेंगे अक्षय-जॉन और वरुण/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अक्षय-जॉन और वरुण धवन करेंगे साथ काम
  2. इस फिल्म के सीक्वल में बनेगी ब्लॉकबस्टर जोड़ी
  3. रोहित धवन संभालेंगे निर्देशन की कमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को पर्दे पर देखना फैंस के के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों ने एक साथ देसी ब्वॉयज और गरम मसाला जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 

इवेंट्स पर अक्सर दोनों ही सुपरस्टार्स से ये पूछा जाता है कि वह साथ में काम कब करेंगे। कई बार तो अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम के साथ काम करने की खबर भी आई, लेकिन बाद में किसी न किसी कारण वह टल गया। हालांकि, अब लगता है बॉलीवुड के इन दो सुपरस्टार्स ने फैंस की तमन्ना सुन ली है और अब जल्द ही इनकी जोड़ी पर्दे पर लौट रही है। हालांकि, मूवी में इनके साथ वरुण धवन भी दिखाई देंगे। किस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में बनेगी इनकी जोड़ी, नीचे पढ़ें पूरी खबर: 

9 साल बाद सीक्वल में दिखेगी जॉन-अक्षय की जोड़ी

जॉन अब्राहम और वरुण धवन की जोड़ी साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ढिशूम' में नजर आई थी। इस फिल्म में जॉन ने STF ऑफिसर के.शेरगिल की भूमिका अदा की थी, वहीं वरुण धवन जुनैद, जे.अंसारी बने थे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सरप्राइज पैकेज बनकर आए थे। उनके आते ही थिएटर सीटियों से बज उठा था। 

यह भी पढ़ें: पर्स में इस खास शख्स की फोटो लेकर घूमते हैं Akshay Kumar, हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर सरेआम किया खुलासा

dhishoom sequal

Photo Credit- Imdb

एंटरटेनमेंट पोर्टल फिल्मफेयर की एक खबर के मुताबिक, अब 9 साल के बाद मेकर्स 'ढिशूम' का सीक्वल लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और जॉन अब्राहम की जोड़ी का लौटना तो पक्की बात है, लेकिन इस बार खबर है कि अक्षय कुमार भी दोनों को इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में ज्वाइन करेंगे।  

अक्षय कुमार के आने के बाद अब जल्द शुरू होगी शूटिंग? 

रिपोर्ट्स की मानें तो, मेकर्स एक लंबे समय से 'ढिशूम-2' की शूटिंग शुरू करने का मन बना रहे थे, लेकिन काफी सालों से ये फिल्म अटकी हुई थी। हालांकि, अक्षय कुमार के सीक्वल का पार्ट बनने के लिए अग्री करने के बाद अब मेकर्स जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। 

dhishoom 2

Photo Credit- Imdb

29 जुलाई 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ढिशूम' की बात करें तो, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म का बजट 55 करोड़ के आसपास था और फिल्म ने टोटल 119.58 करोड़ का बिजनेस किया था। 

यह भी पढ़ें: John Abraham की ये सुपरहिट फिल्में IMDb पर निकली टॉपर, लिस्ट में नहीं है 'पठान' का नाम