Akshay Kumar Birthday: ज्वेलरी बेचने से ट्रैवल एजेंसी में नौकरी तक, पढ़िए- हीरो बनने से पहले अक्षय का संघर्ष
Akshay Kumar Birthday अक्षय कुमार आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह प्रति फिल्म हाई अमाउंट चार्ज करते हैं। लेकिन एक आउटसाइडर होने के नाते यह सफर आसान नहीं था। एक वक्त ऐसा भी था जब वह दाने-दाने को मोहताज थे।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' लंबे समय में इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने लंबा सफर तय कर लिया है। कभी गरीबी में जीवन बिताने वाले अक्षय आज किसी परिचय के मोहताज बनकर नहीं रह गए हैं। लेकिन, यह कामयाबी भी उन्हें अचानक नहीं मिली थी। इसके लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। 9 सितंबर को वह अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर एक नजर डालते हैं उनकी शुरुआती जिंदगी पर।
09 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मुंबई ही नहीं और भी कई जगह उनकी प्रॉपर्टीज हैं। लेकिन क्या आप उनकी जिंदगी के उन अनछुए पहलुओं के बारे में जानते हैं, जिनमें संघर्ष के अलावा और कुछ नहीं था। आज भले ही वह इंडस्ट्री के बिजी और बड़े एक्टर्स में से एक हैं। प्रति फिल्म करोड़ों चार्ज करते हैं। लेकिन, एक वक्त उनकी जिंदगी में ऐसा भी था जब वह सिर्फ 1500 रुपये कमाने के लिए बैंकॉक चले गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने ज्वेलरी तक बेच कर अपना गुजारा किया है।
एक्टर बनने से पहले ऐसी थी अक्षय की लाइफ
एक्टर बनने से पहले अक्षय कुमार ने वेटर का काम किया है, यह बात तो सब जानते हैं। लेकिन, क्या आप यह बात भी जानते हैं कि 'अक्की' ने कभी मुंबई की सड़कों पर ज्वेलरी बेच कर अपना घर चलाया था। इसका खुलासा उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में किया था। अक्षय कुमार ने बताया था कि 7,000-10,000 में दिल्ली से ज्वेलरी लेकर वह मुंबई में इसे 11,000-15,000 में बेचा करते थे। यह काफी संघर्ष भरा था। लेकिन, जिंदगी को चलाने के लिए यह जरूरी था। लगभग चार साल तक उन्होंने ऐसा किया था। उन्होंने कोलकाता की एक ट्रैवल एजेंसी में चपरासी की नौकरी तक की है।
View this post on Instagram
दीवारों पर लगाते थे पसंदीदा एक्टर्स की तस्वीर
अक्की संघर्ष तो कर रहे थे लेकिन, उनके सपने बड़े थे। वह चार लोगों के हमेशा से ही बड़े फैन रहे हैं। बैंकॉक में वेटर की नौकरी करने के दौरान जहां वह बैठते थे, वहां दीवार पर उन्होंने अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, सिल्वेस्टर स्टेलॉन और जैकी चेन की तस्वीर लगाई थी। और आज उनकी किस्मत इतनी बुलंदियों पर है कि कभी अक्की ने जिनसे मुलाकात के सपने देखे थे, आज उन सबके साथ बिग बजट फिल्में कर चुके हैं।
ऐसी बदली किस्मत
इन सभी काम से अक्की थोड़े से पैसे कमा पा रहे थे। इसलिए सब कुछ छोड़कर वह मार्शल आर्ट्स सिखाने मुंबई चले गए। यहां उनके ही एक स्टूडेंट ने उन्हें मॉडलिंग में ट्राई करने का सुझाव दिया। बस फिर क्या था, अक्षय ने भी खुद को एक मौका देने के लिए पोर्टफोलियो तैयार करवाया और पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने के बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री में 5,000 रुपये कमाए। इसके बाद उनका ऑडिशन देने का सिलसिला चलता रहा।
इन फिल्मों ने बनाया अक्षय को सुपरस्टार
अक्षय कुमार के संघर्ष के बारे में जानने के बाद अब बात करते हैं, उनकी उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। 1991 में उनकी फिल्म 'सौगंध' आई थी, जिसने उनके लिए रास्ते खोल दिए। 1994 में आई मोहरा उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। फिल्म का गाना 'तू चीज बड़ा है मस्त-मस्त' और 'चुरा के दिल मेरा' ने उनके करियर को संवारने का काम किया। इसी साल आई मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी भी जबरदस्त हिट हुई। 2000 में आई प्रियदर्शन के प्रोडक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी ने अक्षय के उभरते करियर में चार चांद लगा दिए। इसके बाद सिंह इज किंग भूल भुलैया, वेलकम जैसी और भी कई हिट फिल्में डिलीवर करके अक्षय इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स में शामिल हो गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।