विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बायोपिक के असली किंग हैं अक्षय कुमार! Kesari 2 से पहले पर्दे पर दिखा चुके हैं इन रियल लाइफ हीरोज की कहानियां

Published: Wed, 16 Apr 2025 07:09 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2025 07:13 PM (IST)

Akshay Kumar इन दिनों अपनी अकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ...और पढ़ें

अक्षय कुमार की बायोपिक फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)
अक्षय कुमार की बायोपिक फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. एक और बायोपिक में नजर आएंगे अक्षय कुमार
  2. केसरी 2 में निभा रहे हैं इस दिग्गज का किरदार
  3. पहले भी पर्दे पर निभा चुके हैं रियल लाइफ हीरो के रोल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बायोपिक फिल्में लंबे अरसे से सिनेमा जगत में बनती आ रही हैं। कभी किसी सपोर्ट्स पर्सन तो कभी किसी सुपरस्टार की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाता है। हालांकि, अक्षय कुमार वो अभिनेता हैं, जो फिल्मों में रियल लाइफ हीरोज की स्टोरी को दिखाते हैं। केसरी चैप्टर 2 भी इस लीक की एक फिल्म है। 

जलियांवाला हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म में अक्की ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कई बार अक्षय कुमार इसी तरह की बायोपिक का हिस्सा बने हैं। आइए एक नजर उन फिल्मों की लिस्ट पर डालते हैं। 

स्काई फोर्स (Sky Force)

इस साल अक्षय कुमार स्काई फोर्स फिल्म के जरिए हिट मूवीज का खाता खोल चुके हैं। ये एरियल एक्शन थ्रिलर भारतीय वायुसेना के पायलट अज्जामद बोपय्या देवय्या की बहादुरी का परिचय देती है। इस मूवी में अक्षय ने ग्रुप कैप्टन ओपी तनेजा का अहम रोल प्ले किया था। 

ये भी पढ़ें- कानून के मैदान में ब्रिटिश सत्ता से भिड़े थे C Sankaran Nair, केसरी 2 में Akshay Kumar निभा रहे बहादुर वकील का किरदार

फोटो क्रेडिट- एक्स

एयरलिफ्ट (Airlift)

बतौर एक्टर अक्षय कुमार समय-समय पर ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित फिल्में बनाते आए हैं। इस मामले में उनकी मूवी एयरलिफ्ट का भी नाम लिया जाएगा। उन्होंने 90 के दशक में कुवैत और इराक के युद्ध के बीच हजारों भारतीय लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट करवाने वाले शख्स रंजीत कात्याल (सनी मैथ्यू) का किरदार निभाया।

फोटो क्रेडिट- IMDB

पैड मैन (Pad Man)

फिल्म पैड मैन में अक्षय कुमार ने साउथ इंडियन अरुणाचलम मुरुगनंतम का रोल प्ले किया था। ये वही शख्स हैं, जिन्होंने सस्ते सेनेटरी पैड की एक नई क्रांति का आगाज किया था। इसके अलावा उन्होंने माहवारी को लेकर समाज के लोगों में जागरुकता भी फैलाई। 

फोटो क्रेडिट- IMDB

गोल्ड (Gold)

2018 में आई अक्षय कुमार फिल्म गोल्ड देश की आजादी के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के पहले गोल्ड की कहानी दर्शाती है। इंडियन हॉकी टीम के मैनेजर किशन लाल के ऑन स्क्रीन किरदार तपन दास के कैरेक्टर में अक्की ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। 

फोटो क्रेडिट- IMDB

केसरी (Kesari) 

केसरी चैप्टर 2 से पहले अक्षय कुमार सारागढ़ी के यु्द्ध पर बेस्ड फिल्म केसरी में भी नजर आ चुके हैं। इस मूवी में खिलाड़ी कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था। जिन्होंने उन 21 सिखों का नेतृत्व किया था, जिन्होंने 10 हजार अफगानों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

फोटो क्रेडिट- IMDB

ये तो अक्षय कुमार की वो सफल बायोपिक रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बंपर सक्सेस हासिल की है। इसके अलावा मिशन रानीगंज, सम्राट पृथ्वीराज और बेलबॉटम जैसी फिल्मों में अक्की इसी तरह के किरदार निभा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- Kesari 2 को रिलीज से पहले मिला PM Modi का साथ, Akshay Kumar ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।