Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshara Singh: कियारा आडवाणी से पहले पवन सिंह की एक्स बनीं दुल्हन, ब्राइडल लुक में सामने आई यह तस्वीरें

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 06:20 PM (IST)

    Akshara Singh भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी हर तस्वीर को फैंस पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    Hero Image
    File Photo of Akshara Singh. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Akshara Singh Bridal Look: कियारा आडवाणी कुछ ही घंटों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बन जाएंगी। एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां फुल स्विंग में है। मगर उनसे पहले कोई और है, जिसकी दुल्हन के जोड़े में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह अभिनेत्री है 31 साल की अक्षरा सिंह। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे वक्त में जब कियारा आडवाणी की शादी की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म है, तब अक्षरा सिंह ने दुल्हन के लिबाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वह इस अटायर में बहुत प्यारी लग रही हैं। दुल्हन के लिबाज में देख फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। लेकिन आपको बता दें कि अक्षरा सिंह की यह तस्वीरें उनकी रियल शादी से नहीं, बल्कि फोटोशूट की हैं।

    यूजर्स को दी इनसे शादी करने की सलाह

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन दिया, 'जो भी पहनो उसमें अच्छा फील करो।' लोगों ने भी उनके पोस्ट को पसंद कर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। यहां तक कि कई लोगों ने उन्हें एक्स बॉयफ्रेंड से शादी की सलाह तक दे दी है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'पवन सिंह से शादी कर लो जल्दी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    काफी समय तक था पवन सिंह के साथ रिलेशन

    बता दें कि अक्षरा सिंह ने यह तस्वीरें म्यूजिक वीडियो 'टिंकिया' के प्रमोशन के दौरान का शेयर किया है, जिसमें उन्हें ब्राइडल लुक में देखा गया था। इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने उन्हें एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह से शादी करने की सलाह दी।

    हालांकि, अक्षरा ने इस कमेंट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन अक्षरा और पवन सिंह के विवाद से सभी वाकिफ हैं। दोनों काफी समय तक रिलेशन में थे। हालांकि, बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Trophy: बिग बॉस के विनर को मिलेगी यह चमचमाती यूनिकॉर्न ट्रॉफी, प्राइज में छिपा है विनर का नाम

    यह भी पढ़ें: Joyland: पाकिस्तान ने अपनी जिस ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म को किया था बैन, भारत में इस दिन हो रही रिलीज