Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Akshara Singh New Song: अक्षरा सिंह के सॉन्ग 'प्यार एक धोखा है' ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, जमकर हुआ वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 28 May 2023 04:28 PM (IST)

    अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस टैलेटेंड एक्ट्रेस का नया सॉन्ग प्यार एक धोखा है रिलीज हुआ ह ...और पढ़ें

    Still Image of Akshara Singh from Pyaar ek Dhokha hai

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह अदाकारी और सिंगिंग के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। फैंस उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। अच्छी एक्टिंंग करने और अच्छा गाने के साथ-साथ वह फैशन में भी किसी से कम नहीं हैं। सुरमई आवाज और आकर्षक कला से लोगों के दिलों में राज करने वाली भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग 'प्यार एक धोखा है' रिलीज हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'प्यार एक धोखा' में दिखा अक्षरा का स्वैग

    इस गाने में अक्षरा सिंह लड़कियों को आगाह कर रही हैं, कि आज के जमाने में प्यार के नाम पर धोखे हो रहे हैं। वह कूल स्टाइल में लड़कियों को इससे बचने की सलाह दे रही हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह के स्वैग और स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है। 

    लाखों लोगों ने देखा गाना

    भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। इस गाने के व्यूज का मीटर तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। गाने को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला है। उधर, अक्षरा ने इस गाने के प्रमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर एक बिल भी शेयर किया है और उसमें लिखा है कि "अभी गौर फरमाने का लड़कियों।...."

    इसलिए बनाया ये गाना

    अक्षरा सिंह कहती हैं कि आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक प्योर इमोशन होता है। लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं।

    मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है, और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब चक्कर में न पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि यह गाना मस्ती भरा है, लेकिन एक संदेश भी युवाओं को देता है। बता दें कि अक्षरा सिंह के इस नए रैप नंबर 'प्यार एक धोखा है' का लिरिक्स यादव राज ने तैयार किया है।