Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अक्षरा सिंह की 'डार्लिंग' का ट्रेलर रिलीज, भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं एक्टर राहुल शर्मा

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 23 May 2023 03:52 PM (IST)

    DARLING OFFICIAL TRAILER Release राहुल ने अक्षरा ने अक्षरा की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने थ्रू आउट मुझे गाइड किया। वहीं अक्षरा ने भी अपने ...और पढ़ें

    Photo Credit: Akshra Singh youtube Video Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के सितारे आज सातवें आसमान पर हैं। अक्षरा आज इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो एक फिल्म के लिए बहुत ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। अक्षरा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच अब अक्षरा की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा की इस फिल्म के साथ राहुल भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।

    रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया डार्लिंग का ट्रेलर

    आपको बता दें कि डार्लिंग का ट्रेलर हाल ही में पटना में रिलीज किया गया है। डार्लिंग के ट्रेलर को वर्ल्ड वाइड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनी फिल्म डार्लिंग में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के अलावा रोहित सिंह मटरू, प्रदीप के शर्मा, रजनीश मिश्रा, शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती लीड रोल में हैं। म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार हैं।                                                                                   

    फिल्म को लेकर राहुल शर्मा ने कही ये बात

    डार्लिंग फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में अपने डेब्यू को लेकर राहुल शर्मा ने इस फिल्म को नायाब बताया और कहा कि फिल्म में मेरा किरदार आज के नौजवान की है, जो दीवानगी की हदें पार कर देता है। यह फिल्म सबों खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है। फिल्म बहुत अच्छी है। साथ ही राहुल ने अक्षरा ने अक्षरा की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने थ्रू आउट मुझे गाइड किया। वहीं, अक्षरा ने भी अपने कैरेक्टर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब डार्लिंग इश्क करती है, तो कमाल और बेमिसाल करती है।