Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखिये अम्बानी बहू श्लोका मेहता की शादी, मेहंदी और रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 05 Apr 2019 05:49 PM (IST)

    सिंपल डेली वियर हो या हैवी इंडियन लुक शोल्का ने हर लुक को बहुत ही स्टाइलिश और एलेगेंट तरीके से कैरी किया है।

    देखिये अम्बानी बहू श्लोका मेहता की शादी, मेहंदी और रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

    मुंबई। 9 मार्च को बिज़नसमैन मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी की शादी बड़े ही धूमधाम से मुंबई में हुई। बड़े से बड़े बिज़नसमैन के अलावा यहां बॉलीवुड, राजनीती, स्पोर्ट्स दुनिया की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं।पहले शादी फिर दो रिसेप्शन के बाद आफ्टर पार्टी की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बता दें कि डिज़ाइनर संदीप खोसला ने अपने सोशल अकाउंट पर श्लोका की मेहंदी सेरेमनी से लेकर शादी तक की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पिंक, येलो, जरदोजी वर्क और गोटापत्ती वर्क के इन सभीं लहंगो में देखिये श्लोका कितनी सुन्दर लग रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्लोक ने अपनी शादी में ज्यादातर अबू जानी संदीप खोसला के ही आउटफिट्स पहने हैं। पिंक बेस पर मल्टी कलर का यह खूबसूरत डिजाईन श्लोका पर बहुत ही सुन्दर लग रहा है। एल्बो-लेंथ का ब्लाउज़ और परफेक्ट प्लेटेड लॉन्ग दुपट्टा को श्लोका ने  मिडल पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ कैरी किया। 

    लाइट पिंक और बीग कलर इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहे है और इसी ट्रेंड को श्लोका ने अपनि शादी में भी फॉलो किया। सिंपल डायमंड नेकलेस के साथ मैचिंग इअरिंग्स, चूड़ियां और मांगटिका भी श्लोका के लुक का हिस्सा थे।

    मेंहदी सेरेमनी के लिए श्लोका ने चुना अबू जानी संदीप खोसला का यह ब्राइट येलो एम्ब्रोइडेड गोटा वर्क का लहंगा जिसे डिज़ाइनर ने पिंक फुल नैक के टॉप के साथ स्टाइल किया है। टू-पीस न नैकलेस, मैचिंग इअरिंग्स, मांगटिका और ब्रेडेड हेयरस्टाइल भी श्लोका पर बहुत अच्छी लग रही थीं।

    शादी के जोड़े का तो क्या कहना! श्लोका ने इस खूबसूरत रेड बेस के गोल्डन वर्क के लहंगे को मैचिंग ब्लाउज और रेड गोल्डन दुपट्टे के साथ कैरी किया। इस लहंगे पर हैंड एंब्रॉयडरी, जड़ाऊ, जरदोजी कटवर्क किया गया था। टू पीस का हैवी कुंदन नैकलेस और ब्रौड बेल्ट के मांगटिका में श्लोका का यह ब्राइडल लुक बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रहा था।

    यह भी पढ़ें: Google India Industry Head की पोस्ट पर पहुंची गाने 'घर से निकलते ही...' की मयूरी कांगो

     हमें श्लोका का यह स्टाइलिश वेस्टर्न लुक भी बहुत क्लासी लगा। ब्लैक प्लेटेड थाई हाई स्लिट के डिज़ाइनर गाउन के साथ यह ब्लू साटन फ्रिल स्टाइल बहुत ही स्टाइलिश लग रहा है। ब्लैक हाई हील्स, ब्लैक ग्लव्ज़ और परफेक्ट मेकअप में श्लोका बहुत सुन्दर लग रही थीं। 

    सिंपल डेली वियर हो या हैवी इंडियन लुक श्लोका ने हर लुक को बहुत ही स्टाइलिश और एलेगेंट तरीके से कैरी किया है। यह शादी साल 2019 की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी बॉलीवुड स्टार्स का एक साथ एक छत के नीचे आने से लेकर अम्बानीज़ का जलवा भी खूब बिखरा!

    comedy show banner
    comedy show banner