विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में Ajay Devgn के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण के चलते हुई कार्रवाई

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:30 PM (IST)

अजय देवगन के मुंबई जुहू बंगले में चल रहे अवैध निर्माण की वजह से BMC ने उनके घर पर हथौड़ा ...और पढ़ें

अजय देवगन के मुंबई घर पर BMC ने चलाया हथौड़ा/फोटो-इंस्टाग्राम

अजय देवगन के मुंबई घर पर BMC ने चलाया हथौड़ा/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC की कार्रवाई

  2. अवैध निर्माण के चलते बंगले के हिस्से गिराए गए

  3. 'दृश्यम 3' की सफलता के बीच विवादों में अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक तरफ जहां अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अभिनेता के जुहू स्थित बंगले के कुछ हिस्सों पर हथौड़ा चला दिया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) के बंगले का कौन सा हिस्सा मुंसिपल पार्टी वालों ने तोड़ा, नीचे डिटेल में पढ़ें पूरा मामला।

अवैध निर्माण को लेकर अजय को BMC ने भेजा था नोटिस

एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को अपने बंगले पर अवैध निर्माण की वजह से बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से नोटिस भी भेजा गया था। उनका और काजोल का जुहू स्थित बंगला लगभग 7,802 वर्ग फुट का है। यह बंगला जुहू की कपोले को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है।

नगर निगम के अनुसार, BMC से परमिशन लिए बिना ही बंगले के अंदर दीवारों के पार्टिशियन बनाना, खिड़कियों में फेरबदल जैसे कई बड़े बदलाव करवाए जा रहे थे। इस मामले में, 10 सितंबर को मुंसिपल कॉर्पोरेट एक्ट की धारा 354A के तहत बीएमसी की तरफ से अभिनेता को एक ऑफिशियल नोटिस भी भेजा गया था, जिसमें काम को तुरंत रोकने और सही डॉक्यूमेंट जमा करने के निर्देश दिए गए थे।

Untitled design - 2026-10-17T132001.119

बंगले के अवैध हिस्से को अधिकारियों ने गिराया

रिपोर्ट्स की मानें तो BMC का ये नोटिस मिलने के बाद भी अजय देवगन के बंगले में अवैध निर्माण कार्य चलता रहा। जिसके बाद नगर निकाय के अधिकारियों ने उनके बंगले में बने अवैध हिस्सों को गिरा दिया। इंटरनेट पर उनके बंगले में हथौड़ा लेकर अवैध दीवार गिराते हुए तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Untitled design - 2026-10-17T132158.186

अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

एक तरफ जहां वह अपने बंगले को लेकर विवादों में घिरे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की फिल्म दृश्यम 3 लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की जहां 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई, तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 500 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है।

OTT पर कब तक आएगी दृश्यम 3? 

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब फैंस दृश्यम 3 का ओटीटी पर आने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म थिएटर्स से हटने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 13 नवंबर तक आ जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 की 15वें दिन हुई शॉकिंग कमाई, 3 नई फिल्मों के आने से बदला गणित; Ajay Devgn के हाथ आए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- जेलर 2 भी नहीं छीन पाई Drishyam 3 का राजपाट, गुरुवार को अजय देवगन की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा