Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ajay Devgn को आज भी सताता है इस बात का डर, जानिए खुद उनसे

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jun 2019 04:39 PM (IST)

    अजय देवगन की पिछली फिल्म दे दे प्यार दे है जो कि दर्शकों को पसंद आई है। इससे पहले वे टोटल धमाल में नजर आए थे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ajay Devgn को आज भी सताता है इस बात का डर, जानिए खुद उनसे

    फीचर डेस्क। अजय देवगन करियर की बुलंदियों पर हैं। इस साल रिलीज उनकी फिल्म ‘टोटल धमाल’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। मई में रिलीज उनकी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ भी पसंद की गई। फिलहाल वह अपनी अगली पीरियड फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वैरियर’ का काम पूरा करने में व्यस्त हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा वह ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ कर रहे हैं। करियर के इस मुकाम पर होने के बावजूद कुछ डर ऐसे होते हैं जो हर इंसान में होते हैं। भले ही वह जीवन में कितना भी सफल हो। अजय देवगन भी इसका अपवाद नहीं हैं। उनके अंदर भी डर है। सुनने में अजीब लगेगा लेकिन अजय यह बात स्वीकार करते हैं कि अपने लिए फैसलों को लेकर डरते हैं। उनके मुताबिक फैसलों को लेकर हमेशा आशंका रहती है कि यह सही होगा या नहीं? वैसे यह डर सभी में होता है चाहे वह कलाकार हो या कोई और। फर्क इतना है कि कलाकार की चुनी गलत फिल्म उसके करियर पर असर डाल सकती है,वहीं सही फैसला रातोंरात उसकी दुनिया बदल सकता है। फिल्मी दुनिया ऐसी ही है कौन राजा से रंक या रंक से राजा बन जाए, कहा नहीं जा सकता।

    यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2019: Mouni Roy कर रही हैं मयूरासन, शेयर किया वीडियो जो करेगा आपको मोटिवेट

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप