विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pulwama Terror Attack: पाक कलाकारों को लेकर सिने वर्कर्स ने लिखा सुषमा स्वराज को लेटर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 20 Feb 2019 05:13 PM (IST)

पूरे बॉलीवुड ने एक स्वर से पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की है और सरकार के साथ खड़े होने की बात कही हैl

Pulwama Terror Attack: पाक कलाकारों को लेकर सिने वर्कर्स ने लिखा सुषमा स्वराज को लेटर
Pulwama Terror Attack: पाक कलाकारों को लेकर सिने वर्कर्स ने लिखा सुषमा स्वराज को लेटर

मुंबईl ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की है कि पाकिस्तान के सभी कलाकारों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जायl

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रोश में हैl जिसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक लेटर भेजा हैl उस लेटर में लिखा है, ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन श्रीमती सुषमा स्वराज जी से और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन करती है कि पाकिस्तान के सभी कलाकारों का वीजा तुरंत प्रभाव से रद्द करें और जो भी भारत में हैं उन्हें पाकिस्तान वापस भेज देl अब पाकिस्तान के कलाकारों का व्यवसाय कर भारत में से पैसे कमाने पर पाबंदी लगाने का समय आ गया हैl हमारे वीर जवानों ने हमारी रक्षा करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान किया है और हम पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में मनोरंजन करने नहीं दे सकतेl अब इसे खत्म होना ही होगाl’

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद बॉलीवुड पाकिस्तान से अपने रिश्ते खत्म करना चाहता हैl इस कड़ी में अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल, सुशांत सिंह राजपूत की सोन चिड़िया, कार्तिक आर्यन की लुका छुपी और कृति सनोन की अर्जुन पटियाला पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगीl पूरे बॉलीवुड ने एक स्वर से पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की है और सरकार के साथ खड़े होने की बात कही हैl

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते Multi Starrer टोटल धमाल, इतने करोड़ की ओपनिंग का अनुमान