विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर रिलीज़ हुई टोटल धमाल, इतने करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 20 Feb 2019 12:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 10:54 AM (IST)

धमाल सीरीज़ अपने आप में सुपरहिट रही है और अब जब सितारों की भीड़ के साथ ये फिल्म तीसरी बार ...और पढ़ें

Box Office पर रिलीज़ हुई टोटल धमाल, इतने करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
Box Office पर रिलीज़ हुई टोटल धमाल, इतने करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

मुंबई। बॉलीवुड में सितारों से भीड़ भरी फिल्मों का चलन रहा है और कॉमेडी जॉनर भी हमेशा वर्क किया है और यही कारण है कि निर्माता ऐसी फिल्मों को लेकर करोड़ों का दांव खेलने से नहीं कतराते। करीब 12 साल पहले आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म धमाल अब अपने तीसरे भाग में पहुंच गई है और आज रिलीज़ हो गई है।

आज शुक्रवार को यानि 22 फरवरी को इंद्र कुमार की टोटल धमाल के अलावा कोई आल-इंडिया रिलीज़ नहीं है। फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर हैं और साथ में अजय देवगन। सितारों की तो पूरी फौज तैयार है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री भी हैं, जो पहले के भाग में भी रहे हैं। और साथ में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बमन ईरानी और पितोबाश भी l धमाल सीरीज़ की ये फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती गई, कहानी में पैसों का लालच भी l इस बार 50 करोड़ रूपये के लिए सारी भागदौड़ है l

सिनेमा के परदे पर अपने अभिनय से दिलों को लूटने वाली बॉलीवुड की दिलकश जोड़ी यानि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित करीब 17 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं जबकि अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैंl टोटल धमाल को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है, क्योंकि फिल्म में कई सारे जानवर हैं जिन्हें भारत से बाहर जा कर रियल लोकेशंस पर शूट किया गया है l इसी फिल्म में क्रिस्टल नामक एक बंदरिया भी एक्टिंग करेगी , जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रही है l क्रिस्टल फेमस एनिमल एक्ट्रेस हैं. उसने हैंगओवर 2, जॉर्ज ऑफ़ थे जंगल, नाईट एट म्यूजियम में काम किया है l

फिल्म में अजय देवगन की वो भूमिका है जो इससे पहले के भाग में संजय दत्त की रही है। इस बार अनिल और माधुरी का रोमांस नहीं बल्कि कॉमेडी देखने मिलने वाली है। दोनों ने तेज़ाब, परिंदा, राम लखन, किशन कन्हैया और बेटा सहित करीब 18 फिल्मों में काम किया है। फिल्म में पैसा ये पैसा गाने का नया वर्जन काफ़ी हिट हुआ है। टोटल धमाल में सोनाक्षी सिन्हा का एक आइटम सॉंग भी है, जिसे पुराने हिट गाने मुंगडा का रीमिक्स कर बनाया गया है l

साल 2007 में धमाल बनी थी और बाद में उसका सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था। इस बार धमाल को टोटल करने में करीब 90 से 100 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं l फिल्म को देश में 3700 और ओवरसीज़ में 786 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है l 

फिल्म दो घंटे 20  मिनिट की है और सेंसर ने इसे पांच कट के साथ यू सर्टिफिकेट दे कर पास किया हैl इन कट्स में ह** और महिलाओं के संदर्भ में इस्तेमाल किये गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों को हटा दिया गया है l माना जा रहा है कि फिल्म को पहले दिन 16 से 18 करोड़ रूपये की कमाई हो सकती है l

साल 2007 में जब धमाल आई थी तो पहले दिन दो करोड़ 38 लाख रूपये की कमाई हुई थी

साल 2011 में डबल धमाल आई और 7 करोड़ 62 लाख रूपये की ओपनिंग लगी

अजय देवगन की पिछली फिल्म रेड ने पहले दिन 10 करोड़ 4 लाख रूपये का बिज़नेस किया

अनिल कपूर की फन्ने खान ने दो करोड़ 15 लाख और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने 2 करोड़ 90 लाख रूपये की ओपनिंग ली

माधुरी दीक्षित की पिछली हिंदी फिल्म गुलाब गैंग ने पहले दिन 2 करोड़ 41 लाख रूपये का कलेक्शन किया था l

इस समय बॉक्स ऑफ़िस पर उरी की जबर्दस्त कमाई चल रही है और रणवीर-आलिया की गली बॉय में 100 करोड़ तक पहुँचने के लिए जोर लगा रही है l

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं...क्या, उनकी मम्मी को जो पता था, सब बता दिया