Priyanka Chopra Calls Nick Jonas Complete Punjabi: प्रियंका ने कहा- पूरे पंजाबी हो गए है निक
Priyanka Chopra Calls Nick Jonas Complete Punjabi निक जोनास मंच पर जाने से पहले वरुण धवन की फिल्म कलंक के गाने ‘फर्स्ट क्लास’ पर डांस करते नजर आ रहे हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रचार में व्यस्त हैl प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके पति निक जोनास एक पूरे पंजाबी हैं। प्रियंका ने कहा कि निक सोने से पहले और शो में लाइव जाने से पहले बॉलीवुड के गाने सुनना पसंद करते हैंl
प्रियंका चोपड़ा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘निक जोनास एक पूरे पंजाबी हैं! वह मंच पर जाने से पहले बॉलीवुड संगीत सुनते हैं। वह एक हिंदी रेडियो चैनल पर गाने सुनते रहते है। वह इसे अपना 'हाइप म्यूजिक' कहते हैं। उनके ड्रेसिंग रूम में हर समय बॉलीवुड संगीत बजता रहता है। जिस समय वह भारत आए थे उसी समय से उन्हें भारत से प्यार हो गया।’
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा की इस बात को निक जोनास ने इस वीडियो से समझा जा सकता हैl इसमें निक जोनास मंच पर जाने से पहले वरुण धवन की फिल्म कलंक के गाने ‘फर्स्ट क्लास’ पर डांस करते नजर आ रहे हैl निक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर खुद के कुछ वीडियो साझा किए हैl इसमें फिल्म कलंक गीत फर्स्ट क्लास के एक गाने पर डांस करते देखें जा सकते हैl उन्होंने इसे ‘शोटाइम’ नाम दिया हैl यह वीडियो संभवतः जोनास ब्रदर्स के हालिया प्रदर्शनों के पहले का है।
View this post on Instagram
फिल्म कलंक के गाने फर्स्ट क्लास को अरिजीत सिंह ने गाया था और इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे और इसका संगीत प्रीतम ने दिया थाl इस गाने को यूट्यूब पर लगभग 160 मिलियन बार देखा जा चुका है। निक अपने जन्मदिन की पार्टी में प्रियंका के साथ दे दे प्यार दे गाने पर डांस करते नजर आए थेl
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर एक प्रश्न का उत्तर देते समय उन्होंने बताया था कि बॉलीवुड के दो गाने उन्हें बहुत पसंद हैl पहला गाना फिल्म दोस्ताना का देसी गर्ल हैl इसमें उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा डांस कर रही हैंl
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan Fan Proposed Him: जब सारा अली खान के रुमर्ड बॉयफ्रेंड को कर दिया फैन ने प्रपोज
वहीं उनका दूसरा पसंदीदा गाना फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का बॉम डिगी डिग्गी बॉम बॉम है।
फोटो क्रेडिट - प्रियंका चोपड़ा instagram
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।