आप भी करना चाहते हैं नोरा फतेही जैसा बेली डांस? तो ये 5 वीडियो आ सकते हैं आपके बहुत काम
Nora Fatehi Dance डांस के अलावा नोरा मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं। वह इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपने डांस की वजह से फेमस नोरा फतेही कल अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। खास तौर नोरा को उनके बेली डांस की वजह से जाना जाता हैं। बता दें इनदिनों 'दिलबर' गर्ल नोरा फतेही स्ट्रीट डांसर 3' में 'गर्मी गाने...' गाने पर कमाल के डांस को लेकर चर्चा में हैं। नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन नोरा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके डांस वीडियो को फैंस बेहद पसंद करते हैं। अगर आप भी हैं नोरा के डांस मूव्स के दीवाने और करना चाहते हैं उनके जैसा डांस। तो हम आपके लिए लाए हैं नोरा के 5 डांस वीडियो।
View this post on Instagram
नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से की थी। इसके बाद उन्होंने टॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह 'बाहुबली' और 'किक 2' जैसी फिल्में भी शामिल होती हैं।
View this post on Instagram
लेकिन नोरा को सही मायने में पहचान मिली रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज़न 9 में आने के बाद। इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया।
View this post on Instagram
डांस के अलावा नोरा मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं। वह इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि आज इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल कर चुकी नोरा फतेही कभी टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड यानी एक्ट्रेस दिशा पटानी की डांस टीचर रह चुकी हैं। जिस वक्त नोरा कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।