एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने ब्वॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा को किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर शेयर की अनदेखी तस्वीरे
Masaba Gupta Satyadeep Mishra बॉलीवुड की जानी मानी फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल को लेकर चर्चा में र ...और पढ़ें
नई दिल्ली, जेएनएन। Masaba Gupta Satyadeep Mishra: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी और फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल को लेकर मीडिया पर में छाई रहती हैं। पिछले काफी समय से मसाबा एक्टर सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मसाबा अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर इंस्टाग्राम पर सत्यदीप की तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है।
मसाबा गुप्ता ने ब्वॉयफ्रेंड सत्यदीप को किया विश
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सत्यदीप मिश्रा की आठ अलग अलग तस्वीरे साझा की है। हर फोटो में एक्टर अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ एक नोट साझा किया जिसमे लिखा- बाहरी दुनिया में मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वह आएगा और जाएगा… लेकिन यह मेरी सबसे बड़ी और एकमात्र निरंतर सफलता है। जन्मदिन मुबारक हो सत्यदीप मिश्रा। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनकी मां नीना गुप्ता ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो सत्तू। इसी के साथ सोनम कपूर ने भी उन्हें विश किया है।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा की लव स्टोरी
लॉकडाउन के दौरान, मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा के रिलेशनशिप की खबरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों ने गोवा में कई महीने एक साथ बिताए थे। मसाबा गुप्ता अपने पति फिल्म निर्देशक मधु मंटेना से वर्ष 2018 में अलग हो चुकी हैं। बता दें सत्यदीप मिश्रा एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के एक्स हसबैंड हैं। इस कपल ने साल 2009 में शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और साल 2013 में अलग हो गए। अब सत्यदीप और मसाबा की जोड़ी सुर्खियों में है।

शो 'मसाबा मसाबा' में आए नजर
सत्यदीप और मसाबा रियल लाइफ के अलावा पर्दे पर भी एक साथ नजर आ चुके है। शो मसाबा मसाबा में दोनों ने काम किया है। मसाबा गुप्ता बॉलीवुड की फेमस फैशन डिजाइनर भी हैं। बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों जैसे सोनम कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना फैफ उनके ब्रैंड के कपड़े पहनती हैं। वहीं सत्यदीप मिश्रा नो वन किल्ड जेसिका, चिल्लर पार्टी, फरारी की सवारी और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्में में नजर आ चुके हैं।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।