OMG! ट्विंकल के बर्थडे पर ये क्या कह गए ऋषि कपूर
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने फिर एक विवादित ट्वीट कर दिया है। इस बार उन्होंने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर उन्हें बहुत बेहूदे अंदाज में बधाई दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई है।
मुंबई। ऋषि कपूर अकसर सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट कर देते हैं, जिस पर विवाद खड़ा हो जाता है। कल ऋषि ने ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई है।
बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट पहुंचे करिश्मा के पति
दरअसल, ट्विंकल के बर्थडे पर ऋषि ने उन्हें विश करने के लिए जो मैसेज किया, वो बहुत आपत्तिजनक है। इसका अंदाजा शायद अब जाकर ऋषि को जरूर हुआ होगा जब उनकी आलोचना हो रही है।
टूट गई ये टीवी जोड़ी, रश्मि देसाई और नंदिश संधू ले रहे हैं तलाक
Happy Birthday dear one! You were in your mums tummy when I was serenading her in Bobby"Aksar koi Ladka" In 1973 lol pic.twitter.com/74knXvAfFe
— rishi kapoor (@chintskap) December 29, 2015
ऋषि ने ट्वीट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डियर वन! तुम अपनी मम्मी के पेट में थी, जब मैं 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' के गाने 'अक्सर कोई लड़का...' के जरिए तुम्हारी मम्मी को रिझाने की कोशिश कर रहा था।'
रणबीर कपूर को किस करने से ऐश्वर्या ने कर दिया इंकार
बता दें कि ट्विंकल का जन्म पुणे में 29 दिसंबर 1974 को हुआ था।