विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट पहुंचे करिश्मा के पति

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 04:37 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2015 09:45 AM (IST)

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर ने परिवार अदालत में अर्जी दायर कर अपने दोनों बच्चों की कस्टडी (सौंपने) की मांग की है।

News Article Hero Image

मुंबई (मिड डे), शैली ध्यालकर । फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर ने परिवार अदालत में अर्जी दायर कर अपने दोनों बच्चों की कस्टडी (सौंपने) की मांग की है। दोनों बच्चे अभी अपनी मां के साथ रहते हैं। संजय के वकील ने 15 दिनों पूर्व अर्जी दायर की थी। दोनों की शादी 2003 में हुई थी।

रणबीर कपूर को किस करने से ऐश्वर्या ने कर दिया इंकार

करिश्मा की वकील जालजा नांबियार ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। लेकिन संजय के वकील ने अपनी पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि 15 दिन पहले ही अर्जी दायर की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटी समाइरा और बेटे किआन राज की कस्टडी के लिए अर्जी दायर की गई है। यह पूछने पर कि अर्जी में संजय ने कोई आरोप लगाया है या नहीं, वकील ने इसका जवाब देने से मना कर दिया।

उन्होंने हालांकि यह बताया कि संजय ने इससे पहले भी अर्जी दायर की थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया था। उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का मुकदमा दायर किया था जिसमें बच्चे किसके साथ रहेंगे इसके नियम व शर्ते भी शामिल थे।

टूट गई ये टीवी जोड़ी, रश्मि देसाई और नंदिश संधू ले रहे हैं तलाक

लेकिन तलाक की अर्जी का निपटारा पिछले महीने हो गया। करिश्मा और संजय दोनों ने अर्जी पर आपसी सहमति वापस ले ली थी जिसके बाद निपटारा किया गया। करिश्मा के वकील क्रांति साठे ने संपर्क करने पर कहा कि परिवार अदालत से उन्हें कोई अभी तक कोई दस्तावेज नहीं मिला है।