विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर को किस करने से ऐश्‍वर्या ने कर दिया इंकार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 29 Dec 2015 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2015 09:45 AM (IST)

'जज्‍बा' के बाद ऐश्‍वर्या राय इन दिनों 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इसके लिए एक किसिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पांच साल बाद 'जज्बा' से बाॅलीवुड में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय की वापसी हो चुकी है। मगर उन्होंने आते ही संकेत दे दिया है कि वो किसी भी कीमत पर फिल्मों में किसिंग सीन नहीं करेंगी। दरअसल, जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग पूरी होने वाली है, जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। मगर खबर है कि एक सीन में ऐश्वर्या ने उन्हें किस करने से साफ इंकार कर दिया।

Photos : शिल्पा शेट्टी छुट्टियां मनाने पहुंचीं लंदन, मस्ती करती दिखीं

जी हां, सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या पर एक किसिंग सीन फिल्माया जाना था, मगर अब फाइनली उस सीन को ही हटा दिया गया है। इसके पीछे की असल कहानी ये है कि ऐश्वर्या ने करण जौहर को ये बात साफ-साफ कह दी है कि करियर के इस मोड़ पर वो कोई भी लव सीन या किसिंग सीन नहीं करना चाहतीं। करण ने भी उनकी बात मान ली, क्योंकि उनके और बच्चन परिवार के बीच बेहतरीन संबंध हैं। इसीलिए उन्होंने किसिंग सीन ही हटा दिया।

नेहा कक्कड़ की आवाज को लेकर हनी सिंह ने ये क्या कह डाला

हालांकि ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि शादीशुदा होने की वजह से ऐश्वर्या ने ये फैसला लिया है, क्योंकि उन्होंने शादी के बाद भी फिल्म 'धूम 2' में रितिक रोशन के साथ किसिंग सीन किया था। ये अलग बात है कि उस समय इस सीन को लेकर बच्चन परिवार में काफी बवाल मचा था। हो सकता है कि ऐश्वर्या ने इस वजह से ये फैसला लिया हो। आपको बताते चलें कि 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।