विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेहा कक्‍कड़ की आवाज को लेकर हनी सिंह ने ये क्‍या कह डाला

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 29 Dec 2015 11:44 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2015 12:18 PM (IST)

जहां यो यो हनी सिंह अपनी आवाज को लेकर यंगस्‍टर्स के बीच छाए रहते हैं, वहीं उनके विवादित बोल भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों फीमेल सिंगर नेहा कक्कड़ यंगस्टर्स के बीच खूब छाई हुई हैं। 'सेकंड हैंड जवानी' (कॉकटेल), 'धतिंग नाच' (फटा पोस्टर निकला हीरो) और 'लंदन ठुमकदा' (क्वीन) जैसे सुपरहिट गानों से नेहा काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। दमदार आवाज के साथ उन्होंने अपनी खूबसूरत अदाओं से सभी को दीवाना बना डाला है।

काजोल ने पति के सामने रख दी ये कैसी डिमांड

यो यो हनी सिंह भी उनकेे कायल हो चुके हैं और कुछ दिनों पहले उन्होंने नेहा की आवाज के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो थोड़ा चौंकाने वाला है। नेहा ने खुद इस बारे में बताया। उन्होंने कहा, फिल्म 'यारियां' के 'सनी सनी' गाने की रिकॉर्डिंग के समय हनी सिंह ने मुझसे कहा था कि मेरी आवाज सेक्स की तरह है। इसमें अदायगी और मस्ती भरी हुई है, इसीलिए मेरी आवाज पार्टी सॉन्ग्स या पेपी सॉन्ग्स के लिए सूट करते हैं। डांस नंबर्स मेरी पसंद हैं और फिल्म 'द शौकीन्स' मनाली ट्रांस मेरा फेवरेट है।'

Photos : शिल्पा शेट्टी छुट्टियां मनाने पहुंचीं लंदन, मस्ती करती दिखीं

आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' का 'टुकुर टुकुर' गाना भी नेहा की आवाज में ही है। यह गाना शाहरुख, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। हालांकि नेहा को नहीं पता था कि यह गाना शाहरुख के लिए होगा और जब उन्हें प्रीतम ने यह सरप्राइज दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वैसे इन दिनों नेहा 'कार में म्यूजिक बजा' गाने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। उनके भाई टोनी कक्कड़ का कम्पोज किया गया यह गाना महज पांच दिन में लाखों ऑनलाइन व्यूज बटोर चुका है।