Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राण की पत्नी शुक्ला सिकंद का लंबी बीमारी के बाद निधन

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Mon, 28 Mar 2016 08:24 AM (IST)

    बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता प्राण की पत्नी शुक्ला सिकंद का निधन हो गया। वह लंबे समय से वृद्धावस्था की बीमारियों से जूझ रही थी। वह 91 वर्ष की थी।

    मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता प्राण की पत्नी शुक्ला सिकंद का निधन हो गया। वह लंबे समय से वृद्धावस्था की बीमारियों से जूझ रही थी। वह 91 वर्ष की थी।

    VIDEOS: दोस्त की शादी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ जमकर नाचीं दीपिका

    प्राण के बेटे सुनील ने रविवार को बताया कि शनिवार रात 2:30 बजे हमारे घर पर ही उनका निधन हो गया।अभिनेता प्राण का शहर के एक अस्पताल में 2013 में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र 93 वर्ष की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषि कपूर ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मनाई हैट्रिक

    बता दें कि अभिनेता प्राण के दो बेटे अरविंद और सुनील हैं। बेटों के अलावा एक बेटी पिंकी है। पंजाबी फिल्मों में हीरो से अपना करियर शुरू करने वाले प्राण की बॉलीवुड में खलनायक की पहचान बनी। बतौर खलनायक प्राण ने ऐसी पहचान बनाई की वो हीरो को टक्कर देने लगे। ऐसा समय तो ऐसा भी आया की बच्चों ने अपने बच्चों का नाम प्राण रखना छोड़ दिया था।