आमिर खान के भांजे Imran Khan ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी नहीं है भारत की नागरिकता
आमिर खान के भांजे Imran Khan को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है। बॉलीवुड के कई और सेलेब्स भी भारत के नागरिक नहीं हैं। देखें लिस्ट...

वो सितारे जिनके पास नहीं है भारत की नागरिकता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
भारत छोड़कर जाएंगे एक्टर इमरान खान
कई सितारों के पास भी नहीं भारत की नागरिकता
विदेशी नागरिकता के साथ बॉलीवुड में बनाई पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने के लिए नोटिस भेजा है। वह 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई में एंटी-सीईसी प्रोटेस्ट (Ant-CEC Protest) में शामिल हुए थे।
दरअसल, इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास अमेरिका की नागरिकता है। ऐसे में उनके पास भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है जिसकी वजह से उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया।
हालांकि, सिर्फ इमरान खान ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। फिर भी सालों से भारत में रह रहे हैं और यहां कामयाबी हासिल की है।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आलिया भट्ट आज बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। हाईवे, गंगूबाई काठियावाड़ी, राजी, गली ब्वॉय में काम कर चुकीं नेशनल अवॉर्ड विनर आलिया के पास भारत की नागरिकता नहीं है। उनके पास ब्रिटिश की नागरिकता हैं। इसकी वजह उनकी मां सोनी राजदान (Soni Razdan) हैं जो ब्रिटिश मूल की हैं।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)
बॉलीवुड में सालों से तहलका मचा रहीं कटरीना कैफ के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। यूं तो वह हॉन्गकॉन्ग में जन्मी हैं, लेकिन वह ब्रिटिश नागरिक हैं।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के पास कभी कनाडा की नागरिकता थी। वह फिल्में न चलने की वजह से भारत छोड़कर कनाडा में बसने की सोच रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने भारत में रहने का फैसला किया। 2019 में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और 2023 में उन्हें भारतीय पासपोर्ट मिला था।
नोरा फतेही (Nora Fatehi)
'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही के पास कनाडा का पासपोर्ट है। दरअसल, वह कनाडा के टोरंटो में जन्मीं थीं और उनका परिवार भी कनाडाई-मोरक्कन है। वह कनाडाई पासपोर्ट के साथ भारत में रहकर काम कर रही हैं।

नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri)
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रॉकस्टार में काम कर चुकीं नरगिस फाखरी भी भारत की नागरिक नहीं हैं। उनके पास अमेरिका की सिटिजनशिप है। उनका जन्म और परवरिश भी अमेरिका में ही हुआ है।
यह भी पढ़ें- बॉम्बे HC का रुख करेंगे इमरान खान, मुंबई पुलिस ने दिया था भारत छोड़ने का नोटिस
यह भी पढ़ें- पत्नी से तलाक, रणबीर से तुलना...फ्लॉप फिल्मों के बाद हुए गायब; कौन हैं Imran Khan? मिला देश छोड़ने का आदेश
