पहाड़ों की रानी मसूरी में सुपर स्टार अक्षय कुमार, कुछ देर में पहुंचेंगे... फिर होगा लाइट-कैमरा-एक्शन
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंच रहे हैं, जहां लाइब्रेरी बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

HighLights
अक्षय कुमार मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आ रहे हैं
मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में शूटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं
स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बुधवार की शूटिंग रद्द हुई थी
जागरण संवाददाता, मसूरी। दिल थाम कर बैठिए, क्योंकि बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। मसूरी व ऋषिकेश में तीन दिनों का शूटिंग का शेड्यूल है। गुरुवार को मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में अक्षय कुमार की शूटिंग की तयारी शुरू हो गईं। जल्द ही अक्षय कुमार पहुंचने वाले हैं, फिलहाल लाइटिंग और कैमरा लगाए जा रहे हैं।
वहीं बुधवार को अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच सके और शूटिंग रद करनी पड़ी, जबकि मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में मालरोड पर शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गयी थी और कैमरे सहित शूटिंग का सभी साजो सामान स्थापित कर लिया गया था।
सूत्रों ने बताया था कि अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से बार्लोगंज के एक होटल में चले गये। वह देहरादून में डीआईटी कॉलेज के पास एक निजी विला में ठहरे हैं। उनकी शूटिंग टीम का सारा साजो सामान मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित एक होटल में रखा गया है।
