पत्नी से तलाक, रणबीर से तुलना...फ्लॉप फिल्मों के बाद हुए गायब; कौन हैं Imran Khan? मिला देश छोड़ने का आदेश
इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। कौन हैं इमरान खान (Who Is ...और पढ़ें

कौन हैं इमरान खान जिन्हें भारत छोड़ने का मिला नोटिस/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
कौन हैं विवादों से गहरा नाता रखने वाले इमरान खान?
9 साल की डेटिंग और 8 साल की शादी के बाद टूटा था घर
इमरान खान को पुलिस ने दिया भारत छोड़ने का नोटिस
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) के बारे में सोशल मीडिया पर लगातार सर्च किया जा रहा है। आते ही बॉलीवुड में धूम मचाने वाले आमिर खान के भांजे को मुंबई पुलिस की तरफ से 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है।
यह पहली बार नहीं है, जब वह किसी कंट्रोवर्सी में फंसे हैं। कौन हैं इमरान खान, किन फिल्मों में किया उन्होंने काम और किस कारण उन्हें भारत छोड़ने का मिला आदेश, पढ़ें उनके बड़े विवाद।
फिल्मों में आते ही हुई थी रणबीर कपूर से तुलना
इमरान खान ने अपना फिल्मी करियर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था। उनकी पहली मूवी आमिर खान के साथ 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' थी।साल 2008 में एक्टर ने 'जाने तू या जाने ना' बतौर यंग एक्टर इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में उनके अपोजिट जेनेलिया डीसूजा ने मुख्य किरदार निभाया।
उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन सफलता के साथ ही इमरान की तुलना रणबीर कपूर के साथ शुरू हो गई। दरअसल, रणबीर और इमरान दोनों ने ही अपना करियर आसपास शुरू किया था। दोनों को ही फिल्मों में आते ही चॉकलेटी ब्वॉय का टैग मिल गया। इन दोनों के बीच एक्टिंग और लुक्स को लेकर तुलना तब ज्यादा शुरू हुई, जब उन्होंने एक साथ अवॉर्ड फंक्शन होस्ट किया।

पत्नी से शादी के 8 साल बाद हुआ था तलाक
एक तरफ जहां अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी धीरे-धीरे इमरान खान (Who Is Imran Khan) का करियर ग्राफ गिरता गया, तो वहीं अपनी निजी जिंदगी में भी पत्नी अवंतिका से तलाक के बाद अभिनेता काफी टूट गए। इमरान और अवंतिका ने तकरीबन 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में धूमधाम से शादी की थी। हालांकि, शादी के 8 साल बाद 2019 में कपल का तलाक हो गया।
इमरान खान ने खुद तलाक की वजह बताते हुए कहा था कि शादी के लास्ट कुछ साल उनके लिए बहुत ही मुश्किल थे। उनका मानना था कि किसी टॉक्सिक रिलेशन से बेहतर था कि उसे जाने दो।

डिप्रेशन की भी उड़ी थी अफवाह
पत्नी अवंतिका से अलग होने के कुछ समय बाद तक इमरान खान लाइम लाइट से बिल्कुल दूर रहे, जिसकी वजह से ये खबर सामने आई की वह तलाक के बाद डिप्रेशन में चले गए हैं। उस दौरान उनकी कुछ फोटोज भी वायरल हुई थी, जिन्हें देखकर फैंस चिंतित हो चुके थे। इमरान और अवंतिका की एक बेटी हैं, जिनका नाम इमारा मलिक खान है। दोनों मिलकर बेटी की परवरिश करते हैं।
पत्नी से अलग होने के बाद कोविड के दौरान अभिनेता की जिंदगी में लेखा वाशिंगटन आईं, जिनके साथ इमरान ने खुद कई रोमांटिक फोटोज शेयर किए थे। उन्होंने लेखा के लिए खुलकर अपने प्यार पर बात की थी।

इमरान खान को क्यों भारत छोड़ने के मिले आदेश?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान खान भारत नहीं, बल्कि यूएस (America) के नागरिक हैं। अभिनेता के पास वहीं की नागरिकता है। उनके पास यहां कि ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है, जिसकी वजह से वह भारत में रह सकते हैं।
10 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने की वजह से उन्हें विदेशी अधिनियम उल्लंघन करने के कारण भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी जब NEET की परीक्षा लीक को लेकर CJP का प्रोटेस्ट हुआ था, तो वह उसका हिस्सा बने थे।
