विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किरीट सोमैया ने आमिर खान के भांजे की नागरिकता पर उठाए सवाल, पुलिस से जांच की मांग

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:26 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान की अमेरिकी नागरिकता पर सवाल उठाते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

किरीट सोमैया ने इमरान खान की नागरिकता पर सवाल उठाया

किरीट सोमैया ने इमरान खान की नागरिकता पर सवाल उठाया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सोमैया ने आरोप लगाया कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उन्होंने मुंबई में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उन्होंने पुलिस से अभिनेता को समन जारी कर नागरिकता संबंधी दस्तावेज मांगने की अपील की।

सोमवार को दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोमैया ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के विरोध में चल रहा आंदोलन देश में अराजकता फैलाने की सुनियोजित कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि इमरान खान ने खुद को मुंबई का भारतीय नागरिक बताया है।

इसलिए उनकी नागरिकता की जांच होनी चाहिए। सोमैया ने सवाल उठाया कि एसआइआर को मुस्लिम विरोधी बताने वाले विमर्श को हवा देने के लिए अभिनेता प्रदर्शन में शामिल हुए थे क्या ?

उन्होंने नसीरुद्दीन शाह सहित अन्य सार्वजनिक हस्तियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी का भी उल्लेख किया। साथ ही दर्शनकारियों के वाहनों, हवाई यात्राओं और होटलों पर होने वाले खर्च का स्रोत जानने की मांग की।