विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आमिर खान के भांजे इमरान खान के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज, गर्लफ्रेंड संग CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:08 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्हें शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया था।

इमरान खान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इमरान खान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

HighLights

  1. इमरान खान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

  2. अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे अभिनेता

  3. सीजेपी के दिल्ली प्रोटेस्ट को कर रहे सपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एक्टर इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है। यह प्रदर्शन दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के उस विरोध के सपोर्ट में था, जिसमें स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।

पुलिसकर्मी ने की शिकायत, 400 से ज्यादा लोग हिरासत में

मुंबई पुलिस ने बताया कि FIR भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 223 (आदेश न मानना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2) (गैर-कानूनी जमावड़ा), 189(3) और 189(5) के तहत दर्ज की गई है। पुलिसकर्मी खुद ही शिकायतकर्ता थे। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान मुंबई में 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।

इमरान खान को लिया गया था हिरासत में

शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद, इमरान खान (Imran Khan) ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और साथ में एक मजेदार कैप्शन लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं'। एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें इमरान पुलिस से 'जय हिंद' कहते हुए सुने गए।

Imran (1)

इमरान ने वायरल वीडियो में कही ये बात

एक और क्लिप में, उन्होंने अपनी हिरासत के बारे में बात करते हुए कहा, 'सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है। उन्होंने हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने को कहा'। इमरान ने आगे बताया कि रिहा होने से पहले उन्हें और अन्य लोगों को लगभग दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया।

Imran

गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे इमरान

इमरान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान को भी उनके साथ अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया था। लेखा और जैन दोनों ने भी पुलिस वैन से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार अपडेट शेयर किए।

यह भी पढ़ें- हिरासत में आमिर खान के भांजे Imran Khan, गर्लफ्रेंड संग CJP प्रोटेस्ट में हुए शामिल; पुलिस वैन में किया रोमांस