हिरासत में आमिर खान के भांजे Imran Khan, गर्लफ्रेंड संग CJP प्रोटेस्ट में हुए शामिल; पुलिस वैन में किया रोमांस
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) 10 अक्टूबर को CJP Protest में शामिल हुए जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

हिरासत में एक्टर इमरान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए इमरान खान
इमरान खान को हिरासत में लिया गया
जेल जाने पर बोले आमिर खान के भांजे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग के चलते कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन का आह्वान किया था। देशभर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं और प्रोटेस्टर्स को हिरासत में लिया जा रहा है। इमरान खान (Imran Khan) को भी हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस हिरासत में इमरान खान
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को पुलिस वैन में बैठाया जा रहा है। वह सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। एक वीडियो में इमरान को पुलिस वैन में डाल रही है। इस दौरान एक्टर पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने किया क्या है?
जेल जाने पर बोले एक्टर
इमरान खान के साथ एक्ट्रेस जैन मैरी को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियोज शेयर किए हैं जिनमें से एक वीडियो में वह इमरान के साथ पुलिस वैन में दिख रही हैं। इस दौरान वह इमरान से पूछती हैं, "आप कभी जेल गए हो?" इस पर इमरान कहते हैं, "आज तक तो नहीं, लेकिन शायद एक बार तो जाना ही है।"
View this post on Instagram
View this post on Instagram
पुलिस वैन से शेयर की तस्वीर
इमरान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलिस वैन से अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, "लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।" सैयामी खेर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस उनके पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इमरान खान के साथ मौजूद गर्लफ्रेंड
इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने एक्टर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी एक सेल्फी भी शेयर की है, जिसके साथ लिखा है, "रोमांस हो तो ऐसी।"

क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट?
देशभर में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसकी वजह वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) में कथित गड़बड़ियों का आरोप है।
यह भी पढ़ें- महाफ्लॉप से मालामाल हुए थे Imran Khan, 17 साल पहले आई घटिया फिल्म के लिए मिला था सबसे बड़ा चेक
यह भी पढ़ें- 10 साल बाद Netflix पर मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी से धमाका करेंगे Imran Khan, एक्टर ने किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट
