महाफ्लॉप से मालामाल हुए थे Imran Khan, 17 साल पहले आई घटिया फिल्म के लिए मिला था सबसे बड़ा चेक
अभिनेता इमरान खान ने खुलासा किया है कि एक फ्लॉप फिल्म के लिए उन्हें करियर की सबसे अधिक फीस मिली थी।
-1787717975675_m.webp)
अभिनेता इमरान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इमरान खान ने किया शॉकिंग खुलासा
11 साल पहले आई थी आखिरी फिल्म
इस मूवी से कमबैक करेंगे इमरान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने तू या जाने ना... जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता इमरान खान को भला कौन भूल सकता है। लंबे समय से आमिर खान के भांजे इमरान हिंदी सिनेमा में वापसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
इस बीच हाल ही में इमरान खान ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। उन्होंने बताया है कि करियर की सबसे घटिया फिल्म के लिए उन्हें सबसे अधिक फीस मिली थी। आइए जानते हैं कि इमरान खान ने कौन सी मूवी का नाम लिया है।
इस फिल्म के लिए सबसे मोटी फीस
सिनेमा जगत में देखा जाता है कि कई बार कलाकारों की उन फिल्मों से भी बहुत अच्छी कमाई हो जाती हैं, जो टिकट खिड़की पर बहुत बुरी तरह से असफल रहती हैं। अक्षय कुमार से लेकर शाह रुख खान तक ऐसे कई कलाकार हैं, जो स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने अपने करियर में कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए की हैं। साल 2015 में प्रदर्शित फिल्म कट्टी बट्टी के बाद से अभिनय से दूरी बनाने वाले अभिनेता इमरान खान अब हिंदी सिनेमा में वापसी के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- 10 साल बाद Netflix पर मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी से धमाका करेंगे Imran Khan, एक्टर ने किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

इससे पहले वह गत जनवरी में प्रदर्शित वीर दास अभिनीत फिल्म हैप्पी पटेल में मेहमान भूमिका में नजर आएं थे। इमरान की मानें तो अभिनय से दूरी बनाने से पहले उन्हें सबसे ज्यादा पैसे उनकी सबसे बुरी फिल्म के लिए मिले थे।
अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी फीस को लेकर इमरान का कहना है- मुझे सबसे ज्यादा पैसे उस फिल्म के लिए मिले थे, जो मेरी सबसे बुरी फिल्म भी थी। इसे बनाने की प्रक्रिया बहुत बुरी थी। इस फिल्म ने मुझे यह सबक सिखाया कि मेरे लिए उन पैसों की कितनी कीमत है और उसकी तुलना में मेरे समय और मानसिक शांति की कितनी कीमत है।

हालांकि, इस दौरान इमरान ने उस मूवी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया इंटरव्यू में वह साल 2009 में आई फिल्म लक (Luck) को सबसे घटिया फिल्म करार दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लक के लिए उन्हें सबसे बड़ा चेक मिला था।
इमरान की कमबैक फिल्म
अब करीब 11 साल बाद इमरान खान ओटीटी फिल्म अधूर हम अधूरे तुम से फुल टाइम एक्टर के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी ये रोमांटिक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।
