यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरी पत्नी इजाजत नहीं देती...' Aishwarya Rai संग अपने रिश्ते को लेकर क्या बोल गए Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी प्रभावित करती है। कपल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म कालीधर लापता को लेकर चर्चा में हैं। वहीं पिछले काफी समय से मीडिया में इस तरह की खबरें थीं कि एक्टर और ऐश्वर्या राय अलग होने वाले हैं। हालांकि ना ही बच्चन परिवार और कपल में से किसी ने भी इस मामले में कोई बात नहीं की।
तलाक की खबर पर क्या बोले अभिषेक बच्चन
अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों पर बात की है। अभिषेक ने खासकर उन अफवाहों पर लगाम लगाई जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय तलाक ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मैं क्यों नहीं बोला? Abhishek Bachchan ने Aishwarya संग तलाक की बात पर तोड़ी चुप्पी, कहा -'लोग तो कुछ...'
(3).jpg)
हमारे घर पर इसका प्रभाव नहीं- अभिषेक
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए अभिषेक ने कहा,"मैं एक खुशहाल परिवार के साथ घर वापस जा रहा हूं।" उन्होंने आगे बोला कि उनकी पत्नी बाहरी शोर को परिवार को प्रभावित नहीं करने देती हैं। अभिषेक बोले,"एक बात तो पक्की है, पहले मेरी मां (जया बच्चन) और अब मेरी पत्नी (ऐश्वर्या राय बच्चन), वे बाहरी दुनिया को अपने घर में आने की अनुमति नहीं देती हैं। वहीं मैं भी इस इंडस्ट्री में बड़ा हुआ हूं इसलिए मुझे पता है किन चीजों को सीरियसली लेना है और किन्हें नहीं। सोशल मीडिया पर बहुत कुछ होता रहता है लेकिन मैं इससे प्रभावित नहीं होता।"
.jpg)
साल 2007 में हुई थी शादी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। कपल एक बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता हैं। हालांकि,पिछले काफी समय से अभिषेक और ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों चल रही थी और इनके बारे में उड़ रही अफवाहें खूब सुर्खियां बटोर रही थीं।
यह सब तब शुरू हुआ जब पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग मीडिया के सामने आए। बाद में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें अभिषेक समेत बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया। अभिषेक इस साल कान्स में ऐश्वर्या की मौजूदगी के दौरान भी उन्हें चीयर करते नहीं दिखे।
