विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohammed Rafi के कल्ट गाने के बिना अधूरी है हर शादी, 49 सालों से 'बरात' की है जान; सुनते ही झूम उठता है दिल

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:14 PM (IST)

49 साल पहले मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने बरातियों के लिए सबसे हिट ट्रैक गाया था जो पांच दशक से शादियों में बज रहा है। 

मोहम्मद रफी ने गाया था बरातियों के लिए हिट ट्रैक। फोटो क्रेडिट- एक्स

मोहम्मद रफी ने गाया था बरातियों के लिए हिट ट्रैक। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 49 साल से बारात में खूब बजता है गाना

  2. मोहम्मद रफी के गाने पर बन चुकी है फिल्म

  3. हर शादियों की शान बना है रफी का गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादियों के सीजन में मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का एक गाना जरूर बजता है। बिना इस गीत के शादी का फंक्शन अधूरा है। दूल्हे राजा के लिए गाया गया यह गीत बॉलीवुड के सबसे कल्ट क्लासिक गानों में से एक है।

ठहरी हुई आवाज में गाने वाले मोहम्मद रफी ने 49 साल पहले अपनी बुलंद आवाज से म्यूजिक लवर्स के दिल के तार छेड़ दिए थे।

बेस्ट वेडिंग सॉन्ग

सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म का ये गाना था, उसके बारे में लोग कम जानते थे, लेकिन मोहम्मद रफी के गीत घर-घर में शादियों के लिए सबसे पसंदीदा गीत (Best Wedding Song) बन गया। आज यह गीत शादियों में सबसे ज्यादा बजने वाला गीत भी बन गया है। 

बरातियों के लिए बना गाना

इस गीत को घोड़ी पर बैठे दूल्हा, बराती, ढोल-नगाड़े, शहनाई और झूमते बराती पर फिल्माया गया था जिसे हर दोस्त अपने 'यार की शादी' पर गाता है। यह गीत है 'आज मेरे यार की शादी है...' (Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai) जो फिल्म 'आदमी सड़क का' से है। यह गाना आज सबसे पसंदीदा वेडिंग सॉन्ग (Most Popular Wedding Song) बना हुआ है जिसे आज भी दोस्त अपने यार की शादी में जमकर थिरकते हैं।

aaj mere yaar ki shaadi hai

तीन सिंगर्स ने मिलकर गाया था गाना

इस गाने को यूं तो मुख्य सिंगर मोहम्मद रफी ने गाया था। हालांकि, म्यूजिक डायरेक्टर रवि और देवन वर्मा ने भी गाने को अपनी आवाज दी थी। इस गाने का संगीत रफी ने ही तैयार किया था। गाने में शत्रुघ्न सिन्हा अपने यार की शादी पर झूमते हुए और उसे चिढ़ाते हुए दिख रहे हैं। गाने के बोल को शादी, दूल्हा, शुभ मुहूर्त और नए रिश्ते के इर्द-गिर्द बुना गया जो दिल छूता है।

 

मोहम्मद रफी का सबसे कल्ट गाना

बात करें 'आदमी सड़क का' फिल्म की तो इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, जहीरा, सुजीत कुमार, देवेन वर्मा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत रवि ने ही तैयार किया। सारे गाने मोहम्मद रफी ने ही गाए थे लेकिन सबसे ज्यादा सफलता 'मेरे यार की शादी है' गाने को मिली थी।

यह भी पढ़ें- दिल डूबे या सिर चकराये... Johnny Walker का गाना सुन भूल जाएंगे 'चम्पी', रफी साहब की आवाज करती है जादू

यह भी पढ़ें- आवाज में दर्द, संगीत में चुलबुलापन... Lata Mangeshkar का कल्ट गाना 55 साल से बयां कर रहा है 'हाल-ए-दिल'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।